Khabarwaad Raipur: छत्तीसगढ़ में EOW ने महादेव सट्टा मामले में रायपुर, दुर्ग, भिलाई समेत कई ठिकानों पर छापा मारा है। मामले में कई कारोबारियों और पुलिसकर्मियों के घर में रेड जारी है। 6 से 7 टीमों ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों के ठिकानों पर रेड मारने के बाद मामले से जुड़े दस्तावेज खंगालने का काम कर रही है।
Read Also: IPL में ऑरेंज कैप की रेस हुई और दिलचस्प, कोहली अभी भी नंबर वन
ED के बाद EOW की यह बड़ी रेड मानी जा रही है। खबरें है कि जिन्हे समंस देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था, उनसे मिले कई सबूतों के अधार पर यह छापा मारा गया है।
Read Also: इस जिले में फिर मंडरा रहा डायरिया और पीलिया का खतरा, गंदे पानी से ग्रामीण परेशान, निजात दिलाने अधिकारियों से लगाई गुहार…
छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप मामले में EOW एक्शन में दिखाई दे रही है। महादेव सट्टा मामले में पूछताछ के बाद EOW ने प्रदेश के अलग-अलग शहरों में छापा मारा है। वहीं, महादेव सट्टा ऐप के आरोपी निलंबित IAS चंद्र भूषण वर्मा के संतोषी नगर स्थित घर भी टीम पहुंच कर दस्तावेजों की जांच कर रही है।




