भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में एक दर्दनाक हादसा हो गया। विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग का एक छात्र तीसरी मंजिल से गिर गया, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया।
Read Also- मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में फर्जी बिल मामले में तीन कर्मचारी फरार
जानकारी के मुताबिक, घायल छात्र रायसेन जिले का रहने वाला है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद साथी छात्रों ने तुरंत उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार छात्र की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
Read Also- बिग बॉस फेम तान्या मित्तल पर धोखाधड़ी का आरोप, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने दर्ज कराई शिकायत
घटना रातीबड़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्र इमारत से खुद कूदा या दुर्घटनावश गिर गया। पुलिस दोनों ही पहलुओं आत्महत्या और साजिश को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है और कहा है कि पुलिस को जांच में हर संभव सहयोग दिया जाएगा।




