Big accident in Dhamtari : धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के गांव चर्रा में ट्रैक्टर पलटने से तीन किशोरों की मौत हो गई। हादसे में एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ट्रैक्टर पर चार बच्चे बैठे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिलते ही मृत बालकों के घरों में मातम छा गया।
Read Also- वित्त मंत्रालय ने Chatgpt, Deepseek जैसे AI Tools के उपयोग पर लगाई रोक, एक क्लिक में जाने इसके पीछे की बड़ी वजह…
Big accident in Dhamtari : इस हादसे में मृतक प्रीतम चंद्राकर (17), मंयक ध्रुव (16) दोनों निवासी ग्राम मोंगरा और हुनेन्द्र साहू (14) निवासी चर्रा का रहने वाला था। वहीं, घायल अर्जुन यादव (16) निवासी ग्राम बानगर का रहने वाला है। घायल अर्जुन यादव ने बताया कि ट्रैक्टर में सवार होकर चार दोस्त ग्राम चर्रा घूमने आए थे, तभी ग्राम चर्रा के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। बालक ने बताया कि ट्रैक्टर को उसका दोस्त प्रीतम चल रहा था। फिलहाल कुरूद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




