Naxalite encounter in Narayanpur: नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल मुक्त बस्तर अभियान के तहत लगातार सफलता मिल रही है। एक बार फिर नारायणपुर जिले के कसोड़-कुमुराडी जंगल में आज सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कई नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। मुठभेड़ के दौरान कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है।
Read Also- नक्सली दल में भूचाल! इनामी समेत 22 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यधारा से जुड़ने का लिया संकल्प
Naxalite encounter in Narayanpur: मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों की टीम रुटीन सर्चिंग पर निकली थी, इसी दौरान जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने कई नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ में भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग खड़े हुए।सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, 6 लाख रुपये नगद, 11 लैपटॉप, विस्फोटक सामग्री, कुकर बम, और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से नक्सलियों को न सिर्फ आर्थिक नुकसान हुआ है, बल्कि उनके रणनीतिक ढांचे को भी गहरा झटका लगा है। यह स्पष्ट संकेत है कि अब नक्सली कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं, उनके छिपने के ठिकाने लगातार खत्म होते जा रहे हैं।
Read Also- राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, तेज अंधड़ के साथ बारिश आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
Naxalite encounter in Narayanpur: इस सफलता पर नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि, अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों और जटिल भौगोलिक परिस्थितियों में रहने वाले मूल निवासियों को नक्सलवाद की विचारधारा से बचाना और उन्हें माओवादी आकर्षण से दूर कर मुख्यधारा में लाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हम सभी नक्सली भाई-बहनों से अपील करते हैं कि वे बाहरी लोगों की भ्रामक विचारधारा को त्यागकर शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति को अपनाएं और समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर सामान्य जीवन जीएं।” उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि माड़ क्षेत्र को उसके मूल निवासियों को वापस सौंपा जाए, ताकि वे भयमुक्त होकर सामान्य जीवन जी सकें।




