Khabarwaad Ambikapur: जिले में चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी महिलाओं एवं बच्चों के अश्लील फोटों को सोशल मीडिया पर अपलोड करता था। पुलिस टीम ने आरोपी मोहम्मद रुस्तम को उदयपुर से पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
Read Also: UGC-NET 2024 के आवेदन की तारीख बढ़ी, अभ्यर्थी इस तारीख तक फॉर्म भर कर सकते है जमा, परीक्षा का पैटर्न भी बदला
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम को जब्त कर लिया गया है। थाना उदयपुर में आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।




