Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान

    September 5, 2026

    इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी

    September 5, 2026

    जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान
    • इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी
    • जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
    • CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक
    • शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष
    • CM साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने पर हुई चर्चा
    • शिक्षक दिवस विशेष: नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बड़ा बदलाव: अब क्षेत्रीय बोलियों में बनी फिल्मों को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बड़ा बदलाव: अब क्षेत्रीय बोलियों में बनी फिल्मों को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 31, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बड़ा बदलाव: अब क्षेत्रीय बोलियों में बनी फिल्मों को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

    नई दिल्ली/रायपुर। भारत सरकार ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के नियमों में बड़ा और ऐतिहासिक संशोधन किया है। अब देश की केवल आठवीं अनुसूची में दर्ज भाषाओं में बनी फिल्मों तक ही सीमित न रहकर, विभिन्न क्षेत्रीय बोलियों में बनी फिल्मों को भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की दौड़ में शामिल किया जाएगा।

    इस बदलाव के बाद अब किसी भी क्षेत्रीय बोली में बनी फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए पात्र होगी, बशर्ते संबंधित राज्य के गृह सचिव या जिला कलेक्टर से उस बोली के प्रचलन का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। यह निर्णय भारतीय सिनेमा जगत के लिए एक नई दिशा तय करने वाला साबित होगा।

    इस ऐतिहासिक परिवर्तन के पीछे छत्तीसगढ़ के जाने-माने कलाकार अखिलेश पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अखिलेश पांडेय ने बताया कि जब उनकी छत्तीसगढ़ी फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में स्थान नहीं मिला, तो वे बेहद निराश हुए। कारण यह था कि छत्तीसगढ़ी भाषा संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं है।

    Read Also-  Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह 1, 2 या 5 नवंबर को? जानें सही तिथि और महत्व

    उन्होंने इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री को पत्र लिखकर अपनी बात रखी। अपने पत्र में उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 63 से अधिक पुरस्कार जीते हैं और उसका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है, फिर भी उसे राष्ट्रीय पुरस्कार में स्थान नहीं मिला।

    प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनके पत्र को गंभीरता से लिया और इसे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भेजा। इसके बाद मंत्रालय ने नियमों में संशोधन कर क्षेत्रीय बोलियों में बनी फिल्मों को भी राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए पात्रता प्रदान करने का निर्णय लिया।

    अखिलेश पांडेय ने कहा कि यह निर्णय केवल उनके लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के उन हजारों कलाकारों के लिए जीत है जो अपनी मातृभाषा या स्थानीय बोली में फिल्में बनाते हैं। अब भारत के हर क्षेत्र की आवाज़, हर बोली और हर संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान मिलने का अवसर मिलेगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg breaking news cg hindi news cg news cg news live cg news today cg today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान

    इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी

    जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

    CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक

    शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.