Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुंबई में राष्ट्रीय BOCW सम्मेलन का शुभारंभ, निर्माण श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

    September 12, 2026

    धनपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस ने दूसरी कक्षा की छात्रा को कुचला, चालक गिरफ्तार

    September 12, 2026

    एनएमसी की बड़ी मंजूरी : सिम्स के 19 पीजी कोर्स में 91 सीटों पर प्रवेश की मिली अनुमति

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुंबई में राष्ट्रीय BOCW सम्मेलन का शुभारंभ, निर्माण श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर मंथन
    • धनपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस ने दूसरी कक्षा की छात्रा को कुचला, चालक गिरफ्तार
    • एनएमसी की बड़ी मंजूरी : सिम्स के 19 पीजी कोर्स में 91 सीटों पर प्रवेश की मिली अनुमति
    • छत्तीसगढ़ में बदलेगा भूमि उपयोग का नियम, अब Negative List से तय होंगी प्रतिबंधित गतिविधियां
    • भूपेश बघेल की बहस की चुनौती पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का तंज- ‘जिन्होंने गरीबों को आवास से वंचित किया, वे क्या बहस करेंगे’
    • निर्माण गुणवत्ता से समझौता नहीं: डिजाइन में खामियां मिलने पर वास्तुविद फर्म के 4 अनुबंध होंगे समाप्त
    • UCC मसौदे को लेकर सामाजिक संगठनों से संवाद, समिति ने कहा- सभी सुझावों का होगा गहन विश्लेषण
    • बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, मेरठ के पास इंजन फेल होने से मचा हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » 1 जनवरी 2026 से लागू होंगे बड़े बदलाव, टैक्स से लेकर बैंकिंग और रेलवे नियमों तक पड़ेगा असर

    1 जनवरी 2026 से लागू होंगे बड़े बदलाव, टैक्स से लेकर बैंकिंग और रेलवे नियमों तक पड़ेगा असर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 31, 2025 Uncategorized No Comments3 Mins Read

    नई दिल्ली। नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही 1 जनवरी से कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के वित्तीय कामकाज पर पड़ेगा। इन बदलावों में इनकम टैक्स रिटर्न से जुड़े नियम, पैन-आधार लिंकिंग, क्रेडिट स्कोर अपडेट, बैंकिंग, एलपीजी कीमतें, डिजिटल पेमेंट, रेलवे टिकट बुकिंग और वेतन आयोग से संबंधित प्रावधान शामिल हैं।

    इनकम टैक्स रिटर्न के नियमों में बदलाव के तहत 1 जनवरी 2026 से वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रिवाइज्ड इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं किया जा सकेगा। रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है। इसके बाद करदाताओं को केवल अपडेटेड रिटर्न यानी आईटीआर यू दाखिल करने का विकल्प मिलेगा।

    क्रेडिट स्कोर से जुड़े नियमों में भी बदलाव होगा। 1 जनवरी से क्रेडिट ब्यूरो अब क्रेडिट स्कोर को 15 दिन की बजाय हर सप्ताह अपडेट करेंगे। इससे भुगतान या प्रीपेमेंट जैसे क्रेडिट व्यवहार का असर तेजी से क्रेडिट स्कोर में दिखाई देगा।

    पैन और आधार को लिंक करने की अंतिम तारीख भी 31 दिसंबर को समाप्त हो रही है। 1 जनवरी 2026 से पैन-आधार लिंकिंग अनिवार्य हो जाएगी। जिन लोगों ने आधार को पैन से लिंक नहीं कराया है, उनका पैन निष्क्रिय हो जाएगा, जिससे टैक्स फाइलिंग और बैंकिंग से जुड़े कई कार्य प्रभावित होंगे।

    एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव की संभावना है। घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी की दरें आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को संशोधित की जाती हैं, ऐसे में 1 जनवरी से कीमतों में बदलाव हो सकता है।

    डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए 1 जनवरी से यूपीआई लेनदेन से जुड़े नियम और सख्त किए जाएंगे। बैंक धोखाधड़ी रोकने के लिए मैसेजिंग ऐप्स पर सिम वेरिफिकेशन के नियम भी मजबूत किए जाएंगे।

    एसबीआई कार्ड धारकों के लिए 10 जनवरी 2026 से डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के नियम बदल जाएंगे। कार्ड के प्रकार के आधार पर इसे सेट ए और सेट बी में बांटा गया है, जिसके तहत अलग-अलग शहरों के एयरपोर्ट लाउंज में प्रवेश की सुविधा मिलेगी।

    रेलवे टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है। 5 जनवरी 2026 से आधार वेरिफाइड यूजर्स पहले दिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक ऑनलाइन जनरल रिजर्व टिकट बुक कर सकेंगे। वहीं 12 जनवरी 2026 से यह समय सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक कर दिया जाएगा।

    इसके अलावा 8वें वेतन आयोग का कार्यकाल 1 जनवरी 2026 से शुरू होने की संभावना है। हालांकि सरकार की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है, ऐसे में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 1 जनवरी 2026 से एरियर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM साय ने सक्ती जिले को दी 122 करोड़ की सौगात

    भूपेश बघेल के निवास में धूमधाम से मनाया गया तीजा पोरा तिहार, लोक गीतों पर जमकर थिरकीं कांग्रेस महिला विधायक

    Сравнение 20 лучших брокеров Форекс Список и отзывы 2024 г

    Экономический календарь: все события TradingView

    telegram adult chat Join 60+ Best Adult Groups Now ✓➔

    छत्तीसगढ़ जीएसटी ने की बड़ी कार्रवाई, गुटखा व्यापारी पर 317 करोड़ का लगाया जुर्माना

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.