Khabarwaad balrampur: जिले के शांति राइस मील में भीषण आग लग गई। इस आगजनी की घटना में लाखों रुपए का धान और बरदाना जलकर खाक हो गया। आग को बुझाने लिए अंबिकापुर से दो फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
Read also:कॉरपोरेट से ज्यादा आम आदमी ने चुकाया इनकम टैक्स, इतना बढ़ गया कलेक्शन
जानकारी के मुताबिक बरियों के ककना में योगेश अग्रवाल का शांति राइस मिल है। राइस मिल बहुत दिनों से बंद पड़ा हुआ था। रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे राइस मिल में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख राइस मिल के मुंशी नरेंद्र दुबे ने अपने मालिक योगेश अग्रवाल व पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर चौकी प्रभारी सुधीर मिंज पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर अंबिकापुर से दो फायर ब्रिगेड बुलाया। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
Read also: थाने से फरार दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने उड़ीसा के संबलपुर से पकड़ा




