Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    यॉर्कशायर से जुड़े कुलदीप यादव, इंग्लैंड में खेलेंगे वन-डे कप और काउंटी चैंपियनशिप

    July 24, 2026

    पुलिस के आश्वासन के बाद कांग्रेस ने खत्म किया धरना, दीपक बैज ने की घोषणा

    July 24, 2026

    आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगी नई प्रगति रिपोर्ट

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यॉर्कशायर से जुड़े कुलदीप यादव, इंग्लैंड में खेलेंगे वन-डे कप और काउंटी चैंपियनशिप
    • पुलिस के आश्वासन के बाद कांग्रेस ने खत्म किया धरना, दीपक बैज ने की घोषणा
    • आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगी नई प्रगति रिपोर्ट
    • पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून
    • रायपुर में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 20 ट्रक-ट्रेलरों पर चालानी कार्रवाई
    • रास्ता रोककर युवक की आंखों में झोंकी मिर्च, लूट की कोशिश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ में UCC पर तेज़ी, शीतकालीन सत्र में लाने की तैयारी: CM साय
    • एक ऐप, सभी रेलवे सेवाएं: RailOne App से यात्रियों को मिल रही स्मार्ट सुविधाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कॉरपोरेट से ज्यादा आम आदमी ने चुकाया इनकम टैक्स, इतना बढ़ गया कलेक्शन

    कॉरपोरेट से ज्यादा आम आदमी ने चुकाया इनकम टैक्स, इतना बढ़ गया कलेक्शन

    adminBy adminApril 21, 2024 trending No Comments2 Mins Read

    Khabarwaad National Desk: देश की मौजूदा सरकार टैक्स कलेक्शन बढ़ाने को लेकर लगातार कोशिश करती रही है. अब चुनाव के बीच एक बढ़िया खबर आई है कि सरकार का डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 2023-24 में 17.7 प्रतिशत बढ़ गया है. इसकी बदौलत सरकार के खजाने में भरपूर पैसा पहुंचा है.

    Read also: मुक्तिधाम में मिली अधजली लाश की हुई पहचान, पुलिस ने जताई ये आशंका

    देश में वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 19.58 लाख करोड़ रुपए रहा है. जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में सरकार का डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 16.64 लाख करोड़ रुपए था. इसमें आम लोगों से वसूला जाने वाला इनकम टैक्स और कॉरपोरेट कंपनियों से वसूला जाने वाला कॉरपोरेट टैक्स शामिल है.

    Read also: IPL 2024, GT vs PBKS: आज शाम का दूसरा मुकाबला गुजरात और पंजाब के बीच, देखें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

    सरकार ने रविवार को टैक्स कलेक्शन का अपडेटेड डेटा रिलीज किया है. सरकार ने बजट में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन का लक्ष्य 18.23 लाख करोड़ रुपए तय किया था. बाद में इसे संशोधित करके 19.45 लाख करोड़ रुपए कर दिया था. ऐसे में सरकार का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन उसके अनुमान से भी अधिक है. नेट टैक्स कलेक्शन में सरकार के पास आए कुल टैक्स में से टैक्सपेयर्स को रिफंड की गई रकम घटा दी जाती है.

    आम आदमी की जेब से निकले इतने पैसे?

    अगर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन को कॉरपोरेट टैक्स और इंडिविजुअल इनकम टैक्स कलेक्शन की कैटेगरी में बांट कर देखा जाए, तो लोगों से वसूले लाने वाले इनकम टैक्स का ग्रॉस कलेक्शन 12.01 लाख करोड़ रुपए रहा है. ये 2022-23 के 9.67 लाख करोड़ रुपए से 24.26 प्रतिशत अधिक है.

    वहीं नेट पर्सनल इनकम टैक्स कलेक्शन 10.44 लाख करोड़ रुपए रहा है. ये 2022-23 के 8.33 लाख करोड़ रुपए के टैक्स कलेक्शन से 25.23 प्रतिशत अधिक है.

    कॉरपोरेट से आया कितना टैक्स?

    कॉरपोरेट टैक्स का ग्रॉस कलेक्शन 11.32 लाख करोड़ रुपए रहा है. ये 2022-23 के 10 लाख करोड़ रुपए के कलेक्शन से 13.06 प्रतिशत अधिक है. वहीं नेट कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन 9.11 लाख करोड़ रुपए रहा है. ये 2022-23 के 8.26 लाख करोड़ रुपए से 10.26 प्रतिशत अधिक है.

    वित्त वर्ष 2023-24 में आयकर विभाग की ओर से कुल 3.79 लाख करोड़ रुपए के रिफंड जारी किए गए है. ये वित्त वर्ष 2022-23 में जारी किए गए 3.09 लाख करोड़ रुपए के रिफंड से 22.74 प्रतिशत अधिक है.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    2024 income tax rules el income tax income income income tax income tax income tax advisor income tax calculation income tax calculator income tax explained income tax for noobs income tax inspector income tax new regime income tax return income tax return uk income tax rules 2024 income tax saving income tax slab income tax uk income tax uk 2021 income tax uk 2021 22 income taxes new income tax tax taxes uk income tax
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    admin
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    “कोर्ट में खुला शराब स्कैम का ब्लूप्रिंट: 3,074 करोड़ के आबकारी घोटाले में चैतन्य बघेल पर आठवां चार्जशीट, सिंडिकेट से निवेश तक पूरी चेन उजागर”

    महादेव सट्टा मामले में ED का सबसे बड़ा एक्शन, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

    IPHL की उपलब्धि, स्वास्थ्य प्रणाली की कसौटी: रायपुर प्रयोगशाला ने हासिल किया NQAS प्रमाणन

    नक्सल अभियान के साये में बर्बरता: कांकेर में आदिवासी युवक से अमानवीय मारपीट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.