ढाका। सोमवार दोपहर बांग्लादेश की राजधानी ढाका के उत्तरा इलाके में बड़ा हादसा हो गया। बांग्लादेश एयरफोर्स का एक एफ-7 ट्रेनर विमान अचानक एक कॉलेज की इमारत से टकराकर क्रैश हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।
तहसील कार्यालय ACB में का छापा, बड़े बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे उस समय हुआ, जब कॉलेज में क्लासेस चल रही थीं और छात्र-छात्राएं भीतर मौजूद थे। कई अभिभावक गेट पर बच्चों का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
पहले नारियल के पेड़ों से टकराया, फिर बिल्डिंग से
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान बहुत नीचे उड़ रहा था और संतुलन बिगड़ने के बाद पहले कुछ नारियल के पेड़ों से टकराया, फिर सीधे कॉलेज की इमारत से जा भिड़ा। टक्कर के साथ ही जोरदार विस्फोट हुआ और विमान धू-धू कर जलने लगा।
विमान ने स्थानीय समयानुसार 1:06 बजे उड़ान भरी थी और 1:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
अभी तक हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सेना और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।




