Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मालेगांव ब्लास्ट केस में कोर्ट का वारंट, साध्वी प्रज्ञा ने एक्स पर लिखा- कांग्रेस का टॉर्चर… जिंदा रही तो जाऊंगी

    मालेगांव ब्लास्ट केस में कोर्ट का वारंट, साध्वी प्रज्ञा ने एक्स पर लिखा- कांग्रेस का टॉर्चर… जिंदा रही तो जाऊंगी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 7, 2024 मध्यप्रदेश No Comments3 Mins Read
    Malegaon Blast Case
    Malegaon Blast Case

    Malegaon Blast Case: भोपाल से पूर्व लोकसभा सदस्य साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाम मुंबई की स्पेशल एनआइए कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया है। साध्वी प्रज्ञा वर्ष 2008 में हुए मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपित हैं। इस बीच साध्वी प्रज्ञा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए अपनी खराब सेहत का हवाला दिया और लिखा कि ‘जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाऊंगी।’ भोपाल में उनके प्रतिनिधि ने भी कहा है कि वे गंभीर रूप से बीमार हैं और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

    साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार आधी रात को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट डाली। इसमें उन्होंने लिखा कि कांग्रेस का टॉर्चर सिर्फ एटीएस अभिरक्षा तक ही नहीं, मेरे जीवन भर के लिए मृत्युदायी कष्ट का कारण हो गये। ब्रेन में सूजन, आंखों से कम दिखना, कानों से कम सुनना, बोलने में असंतुलन, स्टेरायड और न्यूरो की दवाओं से पूरे शरीर में सूजन है। एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाऊंगी।

    Read Also-  वनाधिकार व पेसा कानून के लिए टास्क फोर्स का गठन, सीएम डॉ. मोहन की अध्यक्षता में 13 सदस्यों बनी समिति

    Malegaon Blast Case:  इस पोस्ट के साथ साध्वी ने अपनी एक तस्वीर लगाई, जिसमें उनका चेहरा काफी सूजा हुआ दिख रहा है। भोपाल में उनके प्रतिनिधि का कहना है कि उनके स्वास्थ्य को देखते हुए अदालत में पेश होना फिलहाल संभव नहीं दिख रहा है। उनके वकील इस स्थिति को न्यायालय के सामने रखेंगे।

    इस वर्ष यह दूसरी बार है जब प्रज्ञा सिंह ठाकुर को न्यायालय में पेश होने के लिए वारंट जारी हुआ। इसी वर्ष मार्च में न्यायालय ने 10 हजार रुपये के अर्थदंड सहित वारंट जारी किया था। उनके वकील ने 10 हजार रुपये जमा कर दिए थे और एक चिकित्सकीय प्रमाण पत्र पेश किया था। इसके बाद वह कोर्ट में पेश नहीं हुईं।

    Read Also-  प्राचीन संग्रहालय में चोरों ने की सेंधमारी, इस कीमती सामान पर किया हाथ साफ  

    13 नवम्बर को होनी है पेशी
    Malegaon Blast Case:  मुंबई की विशेष एनआईए अदालत ने पांच नवम्बर को एक जमानती वारंट जारी कर 13 नवम्बर को उन्हें पेश करने को कहा था। न्यायालय ने लिखा कि मुख्य आरोपित को अदालत में उपस्थित होना चाहिए क्योंकि मामला अंतिम चरण में है।

    2008 के बम विस्फोट का मामला
    साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ यह मामला 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए धमाकों से जुड़ा हुआ है। उस दिन एक मस्जिद के पास हुए बम धमाके में छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस मामले में महाराष्ट्र एटीएस ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया था। बाद में यह मामला एनआईए के पास चला गया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    2008 malegaon blast case blast malegaon malegaon blast malegaon blast accused malegaon blast case malegaon blast case accused malegaon blast case news malegaon blast probe malegaon blasts
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायगढ़ में एसडीएम बाबू को 1 लाख रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

    जबलपुर के सिंधी कैंप और बाबा टोला में अवैध शराब से पिछले 6 महीनों में 19 मौतें, स्थानीय लोग में आक्रोश

    माड़ा रेंज में बेखौफ लकड़ी तस्करी, वायरल वीडियो ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

    इंदौर में दूषित पानी से बीमार लोगों को मुफ्त इलाज देने के निर्देश, हाई कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

    इंदौर में दूषित पानी से हालात गंभीर, भागीरथपुरा में सात की मौत, 100 से अधिक बीमार

    रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा भारी, दो नाबालिग की दर्दनाक मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.