Khabarwaad Bijapur: अटल आवास की पीछे रहने वाले डीआरजी में पदस्थ आरक्षक दीपक दुर्गम पर फायरिंग की घटना करने वाला मास्टर माइंड माओवादी को पुलिस के टीम ने गिरफ्तार किया है। थाना बीजापुर क्षेत्र के अटल आवास में में रहने वाले डीआरजी में पदस्थ सहायक आरक्षक दीपक दुर्गम पर माओवादियों के द्वारा फायरिंग कर हत्या का प्रयास की घटना को अंजाम दिया गया था।
Read Also: छत्तीसगढ़ से हनी बग्गा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय सचिव नियुक्त
नक्सलियों के लिए करता है काम
जांच के दौरान पाया गया कि घटना के मास्टर माइंड संतोष पोटाम 18 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोरचोली पटेलपारा थाना गंगालूर जो बालक छात्रावास में रहता है और नक्सलियों के लिए काम करता है। उसके द्वारा आरक्षक दीपक के आने जाने की लगातार रेकी कर कैसे घटना को अंजाम देना है इसकी सूचना अपने बहन जो नक्सल संगठन में है उसे व अन्य माओवादियो को दी गई।
Read Also: कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा का बीजापुर दौरा, कहा-हर महिला को साल में एक लाख रुपये देगी कांग्रेस
घटना करने के लिए पूर्वनियोजित प्लान मुताबिक घटना दिनांक को स्मॉल एक्शन टीम को बुलाकर उन्हें आरोपी संतोष पोटाम द्वारा आरक्षक दीपक के घर आने की सूचना मौके से ही माओवादियो की स्मॉल एक्शन टीम को दी और फिर माओवादियों ने आरक्षक पर अत्याधुनिक हथियार से फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया। घटना में शामिल अन्य माओवादियों और नक्सलियों के शहरी नेटवर्क मे शामिल लोगों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।




