सूरजपुर। रामानुजनगर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम कोट पटना में जनपद पंचायत स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आदिवासी युवती का निकाह मुस्लिम युवक से करा दिए जाने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को भी नहीं हुई। जिसकी शिकायत भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ सूरजपुर एसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक हिंदू धर्म को मानने वाले आदिवासी गोंड़ समाज के ग्राम बरबसपुर निवासी 70 वर्ष पिता ने उसकी 20 वर्षीय पुत्री का निकाह सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बिना उनकी अनुमति के मुस्लिम युवक से करा दिए जाने की सूरजपुर एसपी रामकृष्ण साहू से शिकायत करते हुए संबंधित युवक एवं निकाह कराने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
बता दे कि 13 मार्च को रामानुजनगर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम कोट पटना में जनपद पंचायत स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन प्रशासन द्वारा किया गया था।




