KHABARWAAD UTTARPRADESH. कानपुर में बड़ा हादसा हो गया, जहां घर में अचानक आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है की दोनों मृतक भाई थे हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के कसिगवा गांव की है. मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लगने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
थाना क्षेत्र के कशी गांव में घर के अंदर रात लगभग 2:30 बजे घर के अंदर आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि कमरे में सो रहे दो युवकों को बचने का भी रास्ता नहीं मिला. जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। लेकिन दोनों युवकों के चलकर मौत हो चुकी थी।




