रायपुर। मौसम विभाग ने बादल गरजने और आंधी तूफान को लेकर येलो और आरेंज अलर्ट जारी किया हैं। अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया। यलो और आरेंज अलर्ट 24 से 48 घंटे के लिए जारी किया गया।
24 घंटे के लिए येलो अलर्ट
पेंड्रारोड, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, सूरजपुर बलरामपुर, सरगुजा और उससे लगे जिले के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना।
24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट
कबीरधाम, राजनांदगांव, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और उससे लगे एक-दो स्थानों में ओलावृष्टि और अंधड़ चलने की संभावना।
48 घंटे के लिए येलो अलर्ट
सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, मुंगेली कोरबा, रायपुर, कबीरधाम, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, राजनांदगांव और उससे लगे हुए एक दो स्थानों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना।
48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट
सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर जिले के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि अंधड़ चलने के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की संभावना




