Khabarwaad Durg: शिवनाथ नदी में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने अधेड़ को डूबते हुए देखने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और एसडीआरफ की टीम मौके पर पहुंची, तब तक काफी देर हो चुका था और अधेड़ पानी के तेज बहाव में बह गया। कई घंटे की तलाश के बाद एसडीआरएफ टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला।
Read also:पहले तो गांव में घूम-घूम कर पी शराब, फिर महिला ने अपने प्रेमी की कर दी हत्या
जानकारी के मुताबिक एसडीआरएफ उन्हें 112 से सूचना मिली थी कि एक युवक महमरा एनीकट में डूब गया है। उन्होंने तुरंत एक टीम को वहां रवाना किया। टीम जब वहां पहुंची तो लोगों की भीड़ लगी थी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि, उसने युवक को डूबते हुए देखा है। एसडीआरएफ की टीम बोट (नांव) और गोताखोर लेकर नदी में उतरी। कई घंटे खोजने और डीप डाइविंग लगाने के बाद शव को बाहर निकाला गया।
Read Also: बैंक पासबुक के आखिरी पन्ने पर होगा गीता का सार? जानिए क्या है वायरल दावे का सच
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान भूपेंद्र यादव पिता माखन यादव (55 साल) निवासी राजीव नगर दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक की पहचान के बाद परिजनों को बुलाकर पूछताछ शुरु कर दी। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने कहा कि, भूपेंद्र खुदकुशी नहीं कर सकता है। वहीं अब यह मामला आत्महत्या है, दुर्घटना है या हत्या, इसकी जांच दुर्ग पुलिस ने शुरू कर दी है।




