Khabarwaad National Desk: शहर के रातीबड़ इलाके में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के साथ उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म कर दिया। जब पीड़िता के पेट में दर्द हुआ तो स्वजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां जांच के बाद उसके गर्भवती होने का पता चला। पीड़िता आठवीं कक्षा की छात्रा है।
Read also: खाद से भरा पिकअप वाहन पलटा, हादसे में 6 ग्रामीण घायल, 2 बच्चे भी शामिल
बाद में स्वजनों के पूछताछ के बाद नाबालिग ने रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म करने के बारे में बताया। पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी की तलाश में एक टीम विदिशा भेजी गई है।
Read also: वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, जब्त किया दो लाख का अवैध सागौन
पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली किशोरी के रिश्तेदार विदिशा में रहते हैं। उनके बेटे का किशोरी के घर आना-जाना था। वह उसके रिश्ते में चचेरा भाई लगता है। बीते फरवरी में चचेरा भाई किशोरी के घर आया था। इस दौरान उसने डरा-धमकाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। घटना से डरी-सहमी छात्रा ने किसी को कुछ नहीं बताया था। पिछले दिनों किशोरी के पेट में अचानक दर्द हुआ और चक्कर आने लगे तो स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टर ने चेकअप करने के बाद स्वजन को उसके गर्भवती होने की जानकारी दी। यह सुनकर स्वजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। बाद में आरोपी का पता चला और मामले की शिकायत रातीबड़ थाने में की गई।




