रायपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया की अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। समता कॉलोनी से अंतिम यात्रा मरवाड़ी श्मशान घाट पहुंच रही है। अंतिम यात्रा में राज्यपाल रामेन डेका के साथ स्पीकर रमन सिंह भी मौजूद है। वहीं इस दौरान कारोबारी की पत्नी बेहोश हो गईं।
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कारोबारी दिनेश मीरानिया का शव पहुंचा रायपुर..
बता दें कि बुधवार देर रात कारोबारी का शव दिल्ली से फ्लाइट के जरिए रायपुर लाया गया। एयरपोर्ट के बाहर परिजन और स्थानीय लोग रोते नजर आए।
एयरपोर्ट से घर पहुंचने पर डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा समेत कई नेताओं ने दिनेश के शव को कंधा दिया। एम्बुलेंस से शव निकालकर घर के भीतर ले गए। घर के अंदर और बाहर लोगों की भीड़ जमा रही।
वीजा रद्द, दूतावास बंद; पाकिस्तान से सिंधु जल समझौता खत्म…पहलगाम के बाद भारत सरकार के पांच बड़े फैसले
जानकारी के मुताबिक, दिनेश मिरानिया (45) को जिस दिन गोली मारी गई, उसी दिन उनकी शादी की सालगिरह थी। वह परिवार के साथ खुशियां मनाने बैसरन घाटी गए थे। वहां पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता के साथ सेलिब्रेट कर रहे थे, तभी आतंकियों ने गोलियों से भून डाला। पहलगाम में दिनेश मिरानिया की पत्नी और बच्चों से गृहमंत्री अमित शाह मिले। शाह ने कहा कि हमले में अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय को है। बेगुनाह मासूम लोगों को मारने वाले आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा।




