Mirzapur Season 3 Review : जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था वो अब रिलीज हो चुकी है। जी हां मिर्जापुर 3 रिलीज हो गई है और लोगों ने इसे रातभर में देख भी डाला है। सोशल मीडिया पर लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।मिर्जापुर 3 इस साल की मोस्ट अवेटिड सीरीज में से एक है। इसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब ये इंतजार खत्म हो गया है। मिर्जापुर 3 प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। एक बार फिर कालीन भैया का भौकाल सीरीज में देखने को मिला है।
जैसे ही रात को मिर्जापुर 3 रिलीज हुई लोगों ने इसे रातभर में ही देख डाला है। मिर्जापुर 3 देखने के बाद लोग अपने रिव्यू सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। मिर्जापुर 3 को मिक्स रिव्यू मिले हैं। कुछ लोग इसकी तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं सीजन 1 ही सबसे बेस्ट था। आइए आपको बताते हैं लोगों ने सीरीज को कैसे रिव्यू दिए हैं।
मिर्जापुर 3 की बात करें तो इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी और कई कलाकार अहम रोल निभाते नजर आए हैं। मुन्ना भैया को लोगों ने मिर्जापुर 3 में बहुत मिस किया है। कुछ लोगों का कहना है कि उनके बिना ये सीरीज में मजा नहीं है।
Read Also- ऐसे ही गढ़ेंगे विकसित छत्तीसगढ़ का रूप
Mirzapur Season 3 Review : लोगों को पसंद आई मिर्जापुर 3..
सोशल मीडिया पर हर जगह मिर्जापुर 3 ही छाया हुआ है। एक यूजर ने लिखा-मिर्जापुर सीजन 3 गजब भौकाल, बवाल हैं मुन्ना भैया तो शुरू में ही चल बसे। कंट्रोल, पॉवर, इज्जत वहीं दूसरे ने लिखा- बाबूजी का ही बेटा है। गजब भौकाल है रे बाबा, कंट्रोल, पॉवर, इज्जत। माहौल गर्म है। बता दें मुन्ना भैया के सीजन 3 में ना होने की वजह से भी कुछ लोग नाराज हैं। उनका कहना था कि इस सीजन में उन्हें होना चाहिए था। अगर आप भी इसे देखने का मन बना रहे हैं तो इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।




