रायपुर। भाजपा पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों और विधानसभा इलाकों में मोर आवास मोर अधिकार अभियान चला रही थी। रायपुर में भाजपा के विधानसभा घेराव में शामिल होने आए एक बुजुर्ग लापता हो गए. लापता बुजुर्ग की पहचान बाबूलाल प्रजापति 50 साल निवासी रामनगर थाना विश्रामपुर ज़िला सूरजपुर के रुप में हुई। विधानसभा थाना मे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह मामला विधानसभा थाना इलाके का है।
बता दे कि प्रदेश के करीब 20 लाख परिवारों को PM आवास योजना के मकान न देने का है। ये आरोप भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया है, कहा गया है कि प्रदेश सरकार ने इस योजना में अपने हिस्से की रकम नहीं दी। इसी आंदोलन को बड़े स्तर पर रायपुर में विधानसभा घेराव के नाम से किया गया। प्रदेश भाजपा के सभी नेताओं ने इसमें हिस्सा लिया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी इस आंदोलन में शामिल होने पहुंचे थे।




