MLA Devendra Yadav: छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को 7 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मंगलवार को वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। फिलहाल देवेंद्र यादव जमानत याचिका दाखिल नहीं करेंगे। पुलिस द्वारा चालान पेश किए जाने के बाद ही वे जमानत याचिका दायर करेंगे। वहीं विधायक को राखी बांधने बड़ी संख्या में महिलाएं रायपुर सेंट्रल जेल पहुंची हैं। महिलाओं के मुताबिक वे मुलाकात की मांग कर रही हैं लेकिन उन्हें विधायक से मिलने नहीं दिया जा रहा है।
Read Also- युवती से सामूहिक दुष्कर्म, कांग्रेस ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति
90 दिन के भीतर पेश करना होगा चालान
MLA Devendra Yadav: पुलिस प्रशासन को 90 दिन के भीतर ही चालान पेश करना है। देवेंद्र के वकील का कहना है कि पुलिस की ओर से अब तक उन्हें FIR की कॉपी नहीं मिली है। इसलिए जरूरी है कि पुलिस जल्द से जल्द कोर्ट में चालान पेश करे।
Read Also- आंगनबाड़ी में निकली भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन…
देवेंद्र के खिलाफ हमारे पास गवाह- पुलिस
MLA Devendra Yadav: बलौदाबाजार पुलिस के एक उच्चाधिकारी की माने तो पुलिस के पास देवेंद्र के खिलाफ गवाह हैं। कुछ लोगों के बयान हैं। इसके अलावा पुलिस के पास कुछ वीडियो भी हैं। इसको आधार बनाकर उन पर कार्रवाई की जा रही है।




