Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » विधायक विक्रम मंडावी ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, कहा- तेन्दुपत्ता संग्रहकों का हो नगद भुगतान

    विधायक विक्रम मंडावी ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, कहा- तेन्दुपत्ता संग्रहकों का हो नगद भुगतान

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 7, 2024 बस्तर संभाग No Comments3 Mins Read

    AASHISH PADAMWAAR
    KHABARWAAD BIJAPUR. विधायक विक्रम मंडावी और ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बीजापुर को एक ज्ञापन सौंपा है। मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बीजापुर को सौंपे गये ज्ञापन में ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से माँग की है कि जिला बीजापुर में तेन्दूपत्ता सीजन-2024 का संग्रहण किया जा रहा है। बीजापुर जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है तथा यहां निवासरत् ग्रामीण तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य करते है एवं दूरस्थ अंचलों के संग्रहकों के जीविकोपार्जन का एक मात्र साधन भी है। ग्रामीण अंचलों में निवासरत् लोगों के लिये तेन्दूपत्ता संग्रहण एक त्यौहार जैसा ही होता है।

    Read Also-  डोली की जगह घर से उठी अर्थी….शादी के चार दिन पहले युवती ने मौत को लगाया गले

    ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बीजापुर को सौंपे गये ज्ञापन में आगे कहा है कि बीजापुर जिले के सभी संग्रहकों के पास बैंक खाता उपलब्ध नहीं है। जिले के ग्रामीण अन्य शासकीय योजनाओं के लिये बैंकों में 00=00/- (शून्य) की राशि में खाता खोल रखा है किन्तु लेन-देन के अभाव में कई बैंक खाते बंद हो चुके है तथा जनधन योजना के तहत् खोले गए कई खाते वर्तमान में बंद हो चुके है। ग्रामीणों के खाते बंद होने से खाते में राशि अंतरण (जमा) नहीं हो पाता है जिससे ग्रामीण, बैंकों तथा विभागीय कार्यालयों में जाकर अनावश्यक परेशान होते है। बीजापुर जिला अतिसंवेदनशील एवं दूरस्थ क्षेत्र है। यहां पर अंदरूनी गांवो से बैंको की दूरी बहुत ही ज्यादा है। वर्तमान में दूरस्थ अंचल होने के कारण परिवहन का साधन उपलब्ध नहीं होने से बैंको से राशि आहरण करने आने में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    Read Also-  राधिका खेड़ा के भाजपा में शामिल होने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने साधा निशाना

    अपने ज्ञापन में ज़िला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक का नगद भुगतान संग्रहकों को तत्काल उपलब्ध हो जाने से उनको अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में आसानी होती है। तेन्दूपत्ता संग्रहकों को तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक की राशि का भुगतान नगद हो ताकि संग्रहकों को बैंक की अत्यधिक दूरी का सामना ना करना पड़े तथा बैंको में अधिक भीड़ ना हो। बीजापुर जिले में तेन्दूपत्ता सीजन-2024 का तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक का भुगतान संग्रहकों को नगद दिये जाने की आवश्यक कार्यवाही करने की मांग ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से की है।

    Read Also-  मतदान के बीच कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय बैठे धरने पर, कलेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

    ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी, ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, ज़िला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, पीसीसी सदस्य आर. वेणुगोपाल राव, वरिष्ठ कांग्रेसी इम्तियाज़ ख़ान, जनपद अध्यक्ष भैरमगढ़ दशरथ कुंजाम, जनपद अध्यक्ष बीजापुर बोधी ताती, जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, पार्षद प्रवीण डोंगरे, ज़िला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, महामंत्री जितेंद्र हेमला, युवा कांग्रेस के मनोज अवलम, एजाज़ सिद्दीक़ी, मगन प्रभुलिया, बलराम कोरसा और बब्बू राठी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bijapur bijapur attack bijapur breaking news bijapur latest news bijapur naxal bijapur naxal attack bijapur naxal attack news bijapur naxal attack today bijapur naxal news bijapur news bijapur news cg bijapur news today bijapur today news breaking news chhattisgarh news fm bijapur fm express news fm news bijapur fm news vijayapura latest news madhya pradesh news naxal attack in bijapur naxal attack news in bijapur news bijapur today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    नक्सल अभियानों को लेकर अटकलों से बचें: बस्तर रेंज आईजीपी कार्यालय की अपील

    सुकमा में आधी रात इंसानियत जागी, जंगल से मिले नवजात को बचाया

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.