दुर्ग। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा में पदस्थ आयुर्वेदिक डॉक्टर बीके राठौर के आत्महत्या की गुत्थी दुर्ग पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने बताया है कि कुछ लोगों ने एक युवती के साथ मिलकर डॉ. बीके राठौर का MMS बनाया और फिर सामाजिक बैठक में बुलाकर बलात्कार का आरोप लगाया। सामाजिक बैठक के मुख्याओं ने उसे पांच लाख रुपये दंडित किया, लेकिन डॉक्टर ने रुपये देने से साफ़ इनकार कर दिया। इसके बाद डॉक्टर का लोकल स्तर पर MMS वायरल कर दिया, जिससे शर्मिंदगी महसूस करते हुए आत्महत्या करने का मन बनाया।
डॉक्टर बीके राठौर ने 19 मई 2025 को अपने रिश्तेदार के घर पहुंचकर फंसी से झूलकर अपनी जान दे दी। इससे पहले बीके राठौर ने अपने घर में हु इंजेक्शन का ओवर डोज लेकर जान देने की असफल कोशिश की थी। लेकिन परिवार के लोगों ने समय में अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचा ली थी। राठौर ने फांसी से लटकने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उसने अपनी आप बीती बताई थी।
पुलिस ने सुसाइड नोट के अनुसार मामले की जांच की और ठीक 9 दिन बाद आत्महत्या के लिए उकसाने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में आशीष यादव, सचिन हिडको, रितेश नरेटी, डिगेश सिन्हा, अनिल सिन्हा, सतीश साहू, शत्रुहन सिन्हा, कान्हा मरकाम और नवीन निर्मलकर शामिल है।




