रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सक्रिय रूप से दस्तक दे दी है। रविवार सुबह राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। पिछले पंद्रह दिनों से लगातार गर्म और उमस भरे मौसम के बीच यह बारिश लोगों के लिए सुकून लेकर आई।
छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर: 5 की मौत, 18 से अधिक घायल
बारिश के चलते रायपुर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की एंट्री के साथ ही अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में क्रमवार बारिश देखने को मिलेगी।
अहमदाबाद विमान हादसा : वीडियो रिकॉर्ड करने वाला आर्यन डरा, कहा – अब कभी नहीं बैठूंगा फ्लाइट में
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और कांकेर जैसे दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में मानसून की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
हालांकि राज्य में अब तक औसतन मात्र 3.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से काफी कम है। लेकिन मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि आने वाले सप्ताह में इसमें बढ़ोतरी होगी और प्रदेश में अच्छी वर्षा होगी।
बारिश के साथ ही किसान भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही बुआई के लिए अनुकूल मौसम बनेगा। वहीं आम नागरिकों ने भी गर्मी से राहत मिलने पर खुशी जताई है।




