रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में शनिवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। राज्य के तीन अलग-अलग हादसों में कुल 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 18 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज संबंधित अस्पतालों में जारी है।
भिलाई की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, एक महिला की मौत, दो महिलाएं गंभीर घायल
पहला बड़ा हादसा कोंडागांव जिले के केशकाल क्षेत्र अंतर्गत बड़ेडोंगर के दिगानार मोड़ पर हुआ। यहां सवारियों से भरी एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।
दूसरा हादसा बलौदाबाजार जिले के अमेरा गांव में सामने आया। यहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। इस दर्दनाक टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
ईरान-इजरायल तनाव : बिगड़ते हालात, मिसाइल हमलों और एयरस्ट्राइक्स से हालात विस्फोटक
तीसरा हादसा पलारी थाना क्षेत्र के छेरकाडीह गांव के पास हुआ। यहां एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लगातार हो रहे सड़क हादसों ने राज्य में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने सभी घटनाओं की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए सड़कों पर स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा उपायों की मांग की है।




