Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, May 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भिलाई की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, एक महिला की मौत, दो महिलाएं गंभीर घायल

    भिलाई की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, एक महिला की मौत, दो महिलाएं गंभीर घायल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 15, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read
    The dead man's body. Focus on hand

    दुर्ग। भिलाई के छावनी क्षेत्र स्थित अग्रवाल मिनरल एंड केमिकल फैक्ट्री में शनिवार को काम के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां ओव्हर हेड क्रेन से फायर ब्रिक्स निर्माण में उपयोग की जाने वाली रेत से भरी एक भारी जम्बो बैग अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ी। इस दौरान नीचे काम कर रही तीन महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं।

    ईरान-इजरायल तनाव : बिगड़ते हालात, मिसाइल हमलों और एयरस्ट्राइक्स से हालात विस्फोटक

    हादसे में एक महिला जयंती साहू (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, हालांकि वे खतरे से बाहर हैं।

    मृतक महिला जयंती साहू फैक्ट्री में कई वर्षों से कार्यरत थी और हादसे के समय अपनी दो सहकर्मियों के साथ नियमित कार्य कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही जम्बो बैग गिरा, तीनों महिलाएं संभल नहीं सकीं और उसके नीचे दब गईं। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

    एयर इंडिया विमान हादसे में मृतकों की संख्या 270 पहुंची, 19 शवों का DNA कंप्लीट, 11 शव परिजनों को सौंपे गए

    घटना की सूचना मिलते ही छावनी क्षेत्र के सीएसपी हरीश पाटिल और जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और फैक्ट्री प्रबंधन से प्रारंभिक पूछताछ भी की। प्रारंभिक जांच में ओव्हर हेड क्रेन की तकनीकी खामी या लोडिंग में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

    फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फैक्ट्री प्रशासन से हादसे के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। इस हृदयविदारक घटना ने श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन से इस तरह की फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों की कड़ी निगरानी की मांग उठ रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.