Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली

    July 22, 2026

    राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा

    July 22, 2026

    पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली
    • राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा
    • पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर
    • मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक्शन: बिना लाइसेंस उर्वरक-कीटनाशक बनाने वाले दो गोदाम सील
    • कोल लेवी के बाद आबकारी घोटाले में भी रामगोपाल अग्रवाल पर शिकंजा, 25 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ
    • छत्तीसगढ़ कैडर की IFS अधिकारी सातोविशा समाजदार की NHRC में प्रतिनियुक्ति
    • रायपुर में राजनीतिक टकराव: कांग्रेस ने भाजपा और सरकार को घेरा, प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान
    • 53 करोड़ की बोगस बिलिंग के मास्टरमाइंड को राज्य GST ने किया गिरफ्तार, 3 अगस्त तक न्यायिक रिमांड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून: जल्द होगी मूसलाधार बारिश, बस्तर से होगी शुरुआत

    छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून: जल्द होगी मूसलाधार बारिश, बस्तर से होगी शुरुआत

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 14, 2025Updated:June 14, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून
    छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को तपती गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य की सीमा तक पहुंच चुका है और अगले 24 से 48 घंटों के भीतर इसके सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। सबसे पहले मानसून बस्तर अंचल में दस्तक देगा, इसके बाद धीरे-धीरे रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा सहित पूरे प्रदेश में वर्षा का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

    15 जून तक पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा मानसून
    हालांकि इस साल मानसून की चाल शुरुआत में धीमी रही, लेकिन अब इसमें तेजी देखी जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 जून तक मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा, जिससे लगातार बारिश का दौर शुरू होगा। इससे किसानों, आम लोगों और गर्मी से जूझ रहे जनजीवन को बड़ी राहत मिलेगी।

    Read Also-  एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर, तीन मासूम बच्चों की मौत, माता-पिता अस्पताल में भर्ती

    मई में रिकॉर्ड बारिश, जून की शुरुआत में फिर लौटी गर्मी
    इस साल मई में छत्तीसगढ़ में औसत 430-450 मिमी की तुलना में लगभग 5,050 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई  जो सामान्य से 11 गुना अधिक है। बावजूद इसके जून की शुरुआत में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया, जिससे लू और गर्म हवाओं ने जनजीवन प्रभावित किया। अब मानसून की वापसी से मौसम में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।

    बस्तर से शुरू होगी बारिश, धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में फैलेगी
    मौसम विभाग के अनुसार, सबसे पहले बारिश बस्तर संभाग में होगी, जहां बादल तेजी से छा रहे हैं। इसके बाद सरगुजा, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जैसे मैदानी इलाकों में भी झमाझम बारिश शुरू होगी। कृषि कार्यों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। वहीं, प्रशासन ने नागरिकों को आंधी-तूफान, बिजली गिरने और जलभराव जैसी संभावित परिस्थितियों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है।

    Read Also-  रायगढ़ में बाबा साहब की प्रतिमा पर पोती कालिख, दो आरोपी गिरफ्तार

    तेज हवाओं और आंधी को लेकर जिलेवार अलर्ट
    40-60 किमी/घंटा की रफ्तार वाले जिले
    सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, सूरजपुर और बलरामपुर में मेघगर्जन, बिजली गिरने और तेज हवा/आंधी की आशंका जताई गई है।

    30-40 किमी/घंटा की रफ्तार वाले जिले
    नारायणपुर, कोंडागांव, गरियाबंद, रायपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, सरगुजा और कोरिया में भी तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना है।

    14 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज
    14 जून से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। रायपुर शहर में आसमान मेघाच्छादित रहेगा और अधिकतम तापमान 38°C, न्यूनतम 27°C के आसपास रह सकता है। कुछ स्थानों पर 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा के साथ भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh today weather news chhattisgarh weather chhattisgarh weather latest news chhattisgarh weather news chhattisgarh weather news today chhattisgarh weather report
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली

    राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा

    पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक्शन: बिना लाइसेंस उर्वरक-कीटनाशक बनाने वाले दो गोदाम सील

    कोल लेवी के बाद आबकारी घोटाले में भी रामगोपाल अग्रवाल पर शिकंजा, 25 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ

    छत्तीसगढ़ कैडर की IFS अधिकारी सातोविशा समाजदार की NHRC में प्रतिनियुक्ति

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.