Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    June 20, 2026

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 21
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मानसून की विदाई शुरू, यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड में तबाही

    मानसून की विदाई शुरू, यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड में तबाही

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 17, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली। मूसलाधार बारिश के बाद अब उत्तर भारत से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। हालांकि, यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड्स ने भारी तबाही मचाई है।

    हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश का तांडव

    हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश से हालात गंभीर हैं। उत्तराखंड में सामान्य से 22% अधिक बारिश दर्ज की गई है। हिमाचल में 46 बादल फटने की घटनाओं के साथ 140 से अधिक भूस्खलन और 97 फ्लैश फ्लड्स हुए। उत्तराखंड के देहरादून में 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 500 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। बारिश के तेज बहाव में 5 लोग बह गए। दोनों राज्यों में आज भी भारी बारिश का अनुमान है।

    दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन बारिश

    दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन (16, 17 और 19 सितंबर) तेज बारिश की संभावना है। घने बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में गिरावट और उमस से राहत मिलेगी। मौसम खुशनुमा रहेगा, और बारिश के बाद ठंडक बढ़ने की उम्मीद है।

    यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

    उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों में लखनऊ समेत 30 से अधिक जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और बिजली गिरने की संभावना है। अयोध्या, गोंडा, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान और सारण में येलो अलर्ट है, जबकि पटना और गया को छोड़कर अन्य जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

    महाराष्ट्र में भी बारिश का कहर

    महाराष्ट्र के पुणे, ठाणे, रायगढ़, सतारा और छत्रपति संभाजी नगर में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि मुंबई और आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। नासिक, पालघर और नागपुर में हल्की बारिश की संभावना है।

    मानसून की स्थिति

    मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है। पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अगले तीन दिन तक तेज बारिश हो सकती है। देश के अन्य हिस्सों में मानसून की वापसी धीरे-धीरे जारी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.