MP Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल में 5 वर्षीय बालिका का शव निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में मिला। बताया जा रहा है कि, बच्ची कल यानी गुरुवार शाम 4 बजे से लापता थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
MP Betul News: घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कोसमी इलाके की है। जानकारी के अनुसार, कोसमी क्षेत्र में रहने वाले गोपाल परते ड्राइवरी का काम तो उनकी पत्नी मजदूरी का काम करती है। उनकी पांच वर्षीय लड़की काव्या गुरुवार शाम 4 बजे से लापता थी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन की।
MP Betul News: तभी परिजनों को घर के बगल में बन रहे मकान के सेप्टिक टैंक में बच्ची का शव मिला। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि, परिवार छिंदवाड़ा जिले के लिंगा गांव का रहने वाला है।




