Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, PM मोदी की दीर्घायु के लिए जलेंगे 36 लाख दीये

    September 8, 2026

    शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख की ठगी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    September 8, 2026

    CM डॉ. मोहन यादव की शराफ ग्रुप से अहम मुलाकात, MP में 250-450 करोड़ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, PM मोदी की दीर्घायु के लिए जलेंगे 36 लाख दीये
    • शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख की ठगी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
    • CM डॉ. मोहन यादव की शराफ ग्रुप से अहम मुलाकात, MP में 250-450 करोड़ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा
    • धमतरी में भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप पलटने से खुला राज; 5 भैंस बरामद, 3 गिरफ्तार
    • एकलव्य विद्यालय की व्यवस्थाओं पर CM साय सख्त, तत्काल समस्याएं दूर करने के दिए निर्देश
    • छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल, राज्यपाल ने समिति गठन का दिया आश्वासन
    • PM सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, बिजली उपभोक्ता से ‘बिजली दाता’ बने आलम साय
    • मेहनत और बिहान का साथ, रानू बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » MP Latest News: मेडिकल एजेन्सी पर पुलिस का छापा, नशीली कफ सिरप के व्यापार कर रहे पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार, करोड़ों के सिरप जब्त

    MP Latest News: मेडिकल एजेन्सी पर पुलिस का छापा, नशीली कफ सिरप के व्यापार कर रहे पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार, करोड़ों के सिरप जब्त

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 5, 2024 मध्यप्रदेश No Comments4 Mins Read

    MP Latest News: मध्य प्रदेश की रीवा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. बता दें कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोदाम से 72000 नशीली कफ सिरप जब्त किया है. इन सिरपों की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है. बीते दिन प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने नशीली कफ सिरप को लेकर चिंता जाहिर की थी उनका कहना था कि बडी संख्या में युवा पीढ़ी नशे के गिरफ्त में आ रहा है. इसके बारे में उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी जानकारी दी थी. ऐसे में ये एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.

    Read Also- बुजुर्ग ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बड़ी सफलता 
    MP Latest News: बीते दिन मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नशीली कफ सिरप को लेकर चिंता जाहिर की थी उनका कहना था कि बडी संख्या में युवा पीढ़ी नशे के गिरफ्त में आता जा रहा है. इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके इस विषय के बारे में उन्हे अवगत भी कराया था. डिप्टी सीएम ने रीवा पुलिस को सख्त निर्देश दिए थे इसके बाद से पुलिस ने नशीली कफ सिरप के व्यापार में लिप्त तस्करों की कमर तोड़नी शुरू कर दी. एक के बाद एक बड़े तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आते जा रहे हैं. इन्हीं तस्करों में एक तस्कर से हुई पूछताछ में एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो गया. इससे पहले पुलिस ने यूपी से एक बड़े तस्कर को दबोचा था.

    रीवा रेंज के आईजी ने नशीली कफ सीरप के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार ने खुलासा करते हुए बताया कि, इससे पहले रीवा पुलिस ने संदेही अमन मंसूरी से पूछताछ की तो एक बड़े नेटवर्क की जानकारी हासिल हुई. जानकारी मिली की सागर जिले में रहने वाले अरविंद जैन, उसके पुत्र सिटीजन जैन उर्फ सित्तू जैन की मेडिकल एजेन्सी फर्म संचालित है. जहां पर वह कैश रकम भेजता है. इतनी जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने जब उसके बैंक के ट्रांजेक्शन को खंगाला गया तो चौंका देने वाला खुलासा हुआ. खाते में पिछले 6 महीने में ही 5 करोड़ का ट्रांजेक्शन होना पाया गया. यह देखकर पुलिस की टीम दंग रह गई.

    Read Also- नर्सिंग छात्रों के लिए जरूरी खबर, अब सिंतबर में होंगे परीक्षा, देखें नया टाइम टेबल

    MP Latest News: इसके बाद IG ने एक स्पेशल टीम का गठन किया और सागर जिले में स्थित नशीली कफ सिरप के तस्करों तक पहुंचने के लिए टीम को रवाना किया. टीम सागर पहुंची और मेडिकल एजेन्सी पर छापा मार दिया. पुलिस ने दोनों पिता पुत्र तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुऐ खुफिया गोदाम की तलाशी ली तो सब कुछ साफ हो गया. पुलिस ने गोदाम से 600 पेटी में भरी 72 हजार नशीली कफ सिरप की शीशियां बरामद हुई, जिसकी कीमत 1 करोड़ 22 लाख 40 हजार बताई जा रही है.

    कार्रवाई को लेकर IG महेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि अभी मामले में इन्वेस्टिगेशन जारी है. कई ऐसे तस्कर हैं जिनके नेटवर्क के खुलासा होने की संभावना है. साथ ही साथ कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में यह अब तक की सबसे बडी कर्रवाई है. जिसमें इतनी बडी मात्रा में नशीली कफ सिरप का जखीरा बरामद हुआ है.अभी तक हम छोटे व्यापारियों की धर पकड़ कर रहे थे लेकिन इस गोरख धंधे को जड़ से उखाड़ने के लिए बड़े तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. जरूरत पड़ी तो पुलिस की टीम इन्वेस्टिगेशन के लिए हिमाचल प्रदेश भी जाएगी. रीवा पुलिस को इतनी बडी सफलता मिलने के बाद एमपी के DGP ने रीवा पुलिस को बधाई दी है.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    hindi latest news latest latest news latest news in hindi latest news in hindi mp news latest news in madhya pradesh mp latest news today latest news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CM डॉ. मोहन यादव की शराफ ग्रुप से अहम मुलाकात, MP में 250-450 करोड़ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा

    टेकऑफ से पहले विमान में आई तकनीकी खराबी, जबलपुर से इंदौर की इंडिगो फ्लाइट रद्द

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    ‘एजुकेशन डायलॉग’ में CM डॉ. मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से सीधा संवाद, बोले- कोई बच्चा पीछे न रहे

    CM डॉ. मोहन यादव ने सीहोर में किया पहले पावर ट्रांसफॉर्मर का रोल-आउट, 2000 युवाओं को रोजगार की उम्मीद

    भोपाल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सरकार रखेगी मजबूत पक्ष, CM डॉ. मोहन यादव बोले- व्यापारियों के हितों का रखेंगे ध्यान

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.