MP News Today: यूपी के अयोध्या दुष्कर्म केस की तरह एमपी के ग्वालियर शहर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां विशेष समुदाय के पड़ोसी बुजुर्ग ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Read Also- छत्तीसगढ़ में Eye Flu का खतरा बढ़ा, एक महीने में 600 से अधिक मामले आए सामने
MP News Today: जानकारी के मुताबिक, यह मामला शहर के कंपू थाना क्षेत्र का है। जहां एक 8 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान 60 वर्षीय हजरत अली उसे अपने साथ ले गया और वारदात को अंजाम दिया। बच्ची रोते-बिलखते परिजनों को आप-बीती बताई, जिसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई।शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और उसे दर दबोचा। इधर, पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Read Also- पति ने सिलबट्टे से कुचलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार…
MP News Today: गौरतलब है कि अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया था। मोईद खान और उसके नौकर राजू खान ने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने पहले इस मामले को दबाने की कोशिश की, जब मामला तूल पकड़ा तो पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार किया। कल शनिवार दोपहर मामले में मुख्य आरोपी मोइद खान के अवैध निर्माण बुलडोजर चला दिया गया।




