MP Latest News: मध्य प्रदेश के बालाघाट में बांस के पेड़ में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इसके साथ ही जांच शुरू की।
Read Also- चौथी मंजिल से छलांग लगाकर युवती ने किया आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
MP Latest News: दरअसल, बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र के काशीनाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। व्यक्ति का शव बांस के पेड़ में फंसा हुआ था। मामले की सूचना रहवासियों ने लांजी पुलिस को दी। जिसके बाद लांजी थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।
Read Also- जमीन विवाद में भाई की पत्नी और बेटी पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार जब्त
MP Latest News: पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल मामले में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी कि, ये हत्या है या फिर आत्महत्या है।




