MP Suicide Case: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहा युवती ने बंगले की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है। मोबाइल फोन पर बात करने के बाद युवती ने अचानक छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या से पहले युवती ने किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। पुलिस युवती के मोबाइल फोन की जांच कर रही है। इस घटना के बाद युवतियों के आत्महत्या करने की बढ़ती प्रवृत्ति ने समाज शास्त्रियों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। आखिर लड़कियां क्यों सुसाइड कर रही है।
Read Also- भाजपा नेता की काली करतूत आयी सामने, तलाकशुदा महिला को बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज
MP Suicide Case: दरअसल आत्महत्या करने वाली अनीषा ओसवाल खंडवा की रहने वाली है। ई-4 अरेरा कालोनी में बंगले की केयर टेकर और बंगले `मालिक के बच्चों की देख-रेख करती थी। मोबाइल पर बात करने के बाद छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मोबाइल फोन की जांच से आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकता है। मामला हबीबगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




