Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    गरीब परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थाई आवास उपलब्ध कराने हम प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 12, 2026

    साइबर अपराध के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, डिप्टी CM विजय शर्मा ने लॉन्च किया ‘साइबर संकल्प’

    September 12, 2026

    पुलिस कमिश्नरेट के नए नियमों के बीच गणेश समितियों को राहत, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिए निर्देश

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीब परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थाई आवास उपलब्ध कराने हम प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • साइबर अपराध के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, डिप्टी CM विजय शर्मा ने लॉन्च किया ‘साइबर संकल्प’
    • पुलिस कमिश्नरेट के नए नियमों के बीच गणेश समितियों को राहत, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिए निर्देश
    • शिकायत मिलते ही एक्शन में खनिज विभाग, अवैध खनिज परिवहन करते 5 वाहन जब्त
    • ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार
    • ग्रामीण महिलाओं को मिला रोजगार का नया रास्ता, सोलर दीदी बनकर घरों में लगा रहीं सोलर सिस्टम
    • ‘बीजेपी में सब ठीक नहीं’, पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले- नाराज फूफा संपर्क में, आने वाले दिनों में होंगे बड़े धमाके
    • छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेंगे बेहतर अवसर, 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी के लिए होगा प्रयास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » एमपी टूरिज्म में बड़ा घोटाला, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट प्रोजेक्ट में लाखों की गड़बड़ी उजागर

    एमपी टूरिज्म में बड़ा घोटाला, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट प्रोजेक्ट में लाखों की गड़बड़ी उजागर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 4, 2025 ब्रेकिंग न्यूज No Comments3 Mins Read
    एमपी टूरिज्म में बड़ा घोटाला, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट प्रोजेक्ट में लाखों की गड़बड़ी उजागर

    भोपाल। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम (MPSTDC) में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। भोपाल के बोट क्लब पर बनाए जा रहे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट प्रोजेक्ट में लाखों रुपए की अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। निगम द्वारा करीब 80 लाख रुपए की खरीदारी में गड़बड़ी पाई गई है। जांच में सामने आया कि 72 वस्तुओं में से 40 आइटम गायब हैं।

    जांच रिपोर्ट के अनुसार, कई वस्तुएं बाजार मूल्य से कई गुना अधिक दर पर खरीदी गईं। उदाहरण के तौर पर, जो गोलगप्पा काउंटर 15 हजार रुपए में मिल सकता है, उसे 2.95 लाख रुपए में खरीदा गया। निगम ने इन वस्तुओं के लिए 22.37 लाख रुपए का भुगतान भी कर दिया था।

    शिकायत और जांच के बाद एमडी इलैया राजा टी. ने वरिष्ठ प्रबंधक अनिल कुरूप और स्वागतकर्ता प्रभारी प्रबंधक अरविंद शर्मा को निलंबित कर दिया।

    जांच अधिकारी पर भी सवाल
    इस मामले की जांच का जिम्मा महाप्रबंधक (ऑपरेशन) विवेक जूड को सौंपा गया है, जबकि निगम में किसी भी भुगतान के लिए उन्हीं की सहमति आवश्यक होती है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि भुगतान से पहले जांच क्यों नहीं की गई, और यदि हुई तो गड़बड़ी का पता पहले क्यों नहीं चला। विवेक जूड ने हालांकि दावा किया है कि संपूर्ण प्रक्रिया नियमानुसार संचालित की गई है।

    Read Also-  बिहार में गरजे सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- जनता से मिलने से कोई नहीं रोक सकता

    दो मामलों में अलग-अलग कार्रवाई
    गौरतलब है कि इससे पहले 28 जुलाई को एक अन्य मामले में विंड एंड वेव्ज के फ्रंट ऑफिस एसोसिएट धर्मेंद्र सोनी को 350 रुपए की गड़बड़ी पर तुरंत हटा दिया गया था। वहीं, 22 लाख रुपए के घोटाले में सिर्फ दो अफसरों पर ही कार्रवाई हुई है। इस मामले में महाप्रबंधक विवेक जूड, क्षेत्रीय लेखापाल हर दयाल सूत्रकार, और रीजनल शेफ विनय रघुवंशी के नाम भी सामने आए हैं। एक जैसे मामलों में अलग-अलग कार्रवाई से निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।

    संविदा अफसरों की विदेश यात्राएं भी सवालों में
    मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नियमों के अनुसार संविदा कर्मचारियों को विदेश यात्रा की अनुमति नहीं होती, लेकिन निगम ने जीएम ऑपरेशन विवेक जूड को पिछले तीन वर्षों में 10 विदेश यात्राएं करवाई हैं।

    इसके अलावा, प्रशासनिक अधिकारी राकेश अर्गल के बेटे राहुल अर्गल को भी लंदन टूर पर भेजने की तैयारी की जा रही है। राहुल को वर्ष 2022 में एजेंसी के माध्यम से निगम में प्रबंधन पद पर नियुक्त किया गया था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    madhya pradesh breaking news madhya pradesh latest news madhya pradesh live news madhya pradesh news madhya pradesh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CM डॉ. मोहन यादव की शराफ ग्रुप से अहम मुलाकात, MP में 250-450 करोड़ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा

    टेकऑफ से पहले विमान में आई तकनीकी खराबी, जबलपुर से इंदौर की इंडिगो फ्लाइट रद्द

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    ‘एजुकेशन डायलॉग’ में CM डॉ. मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से सीधा संवाद, बोले- कोई बच्चा पीछे न रहे

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    CM डॉ. मोहन यादव ने सीहोर में किया पहले पावर ट्रांसफॉर्मर का रोल-आउट, 2000 युवाओं को रोजगार की उम्मीद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.