रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने जोन क्रमांक 2 के अंतर्गत राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 13 का निरीक्षण कर मानसून पूर्व नालों और नालियों की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। इस अवसर पर वार्ड पार्षद व निगम वित्त विभाग के अध्यक्ष महेन्द्र खोड़ियार, जोन कमिश्नर डॉ. आर.के. डोंगरे, कार्यपालन अभियंता पी.डी. धृतलहरे, स्वास्थ्य अधिकारी रवि लवनिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
CG BREAKING : अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, बड़ी सफलता मिलने की आ रही खबरें
निरीक्षण के दौरान सभापति ने टोटीविहीन सार्वजनिक नल से बहते पानी को देखकर तत्काल टोटी लगवाने और पानी बचाने के निर्देश दिए। देवेन्द्र नगर में विद्यार्थी परिषद कार्यालय के पास जाम नाले की सफाई कर निकास खोलने तथा पारस नगर क्षेत्र के नाले की गहराई तक सफाई के निर्देश दिए गए।
CG BREAKING : अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, बड़ी सफलता मिलने की आ रही खबरें
देवेन्द्र नगर में जलभराव की समस्या दूर करने हेतु नई पुलिया एवं टिम्बर भवन से गुजराती स्कूल मार्ग तक नया नाला निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र भेजने को कहा गया। वहीं, नालों पर बनाए गए अवैध पाटों को हटाकर व्यवस्थित सफाई करने और बारिश पूर्व निकासी सुनिश्चित करने को कहा गया।
राजीव गांधी वार्ड में टूटे-फूटे नालों की मरम्मत के लिए 3 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। देवेन्द्र नगर सेक्टर-3 में नाले के ऊपर बने मकानों के मालिकों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।




