रायपुर। जिले के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छड़िया में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.18 लाख रुपये का गांजा जब्त किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।
रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं: गर्मी के बीच कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट डायवर्ट
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम यूनिट और खरोरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर आरोपी मोहन सिंह कोशले उर्फ राकेश (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 27.894 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना खरोरा में नारकोटिक एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बिजली गुल से परेशान लोग…कार्यालय में सुकून की नींद सो रहे बिजली कर्मचारी..वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल




