Municipal Corporation News : नगर पालिका निगम रायपुर जो शहर की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए इस संस्था का निर्माण शासन द्वारा किया गया है और इसकी सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा 10 जोन का निर्माण किया गया है। परंतु आयदिन अखबारों में, सोशल मीडिया में नगर निगम पर सवाल उठते रहते हैं।

Read Also : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया बीजापुर का दौरा, बीजापुर जिला अस्पताल को मिलेगी जल्द नए भवन की सौगात, आईसीयू में 10 बेड सहित दो डायलिसिस मशीन की स्वीकृति..
निगम मुख्यालय में द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी मिलाकर कुल 418 पद रिक्त है जिसमे सभी पदों पर प्लेसमेंट कर्मचारी कार्य कर रहे हैं जिन्हें 4-5 महीनो तक वेतन नहीं मिल पाता है। मुख्यालय में स्टेनोग्राफर के पद को छोड़ कर 44 कंप्यूटर ऑपरेटर कार्य करते हैं जिनकी निगम में पद संरचना ही नही है। क्या इनकी पद संरचना निगम द्वारा आगे की जा सकती है? नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर संघ द्वारा कई बार ज्ञापन एवं धरने भी दिए जा चुके हैं, परंतु अब तक शासन द्वारा इन पर कोई विचार नहीं किया गया है।

Read Also ; Dhamtari Today latest News : लोहे के होर्गिंड स्टैंड को गैस कटर से काट चोरी कर ले जाते तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा..
सभी जोनों में कहीं इंजीनियरों की कमी है तो कहीं बाबुओं की, तो कहीं निगम के जोन स्वस्थ अधिकारियों की। फिर नगर निगम द्वारा अभियान चलाया जाता है कि स्वच्छता में TOP रैंकिंग कैसे लाई जावे। पूर्ववर्ती सरकार में रिक्त सभी पदों पर वहा कार्यरत अकर्मचारियों को हो उन पदों पर बहाल करने की चर्चा जोरों पर थी, फिर हर बार की तरह यह मामला था ठंडे बस्ते में चला गया था। अब देखना यह होगा कि वर्तमान बीजेपी की सरकार क्या इस पर नई भर्ती प्रक्रिया लाती है या वहां वर्षो से कार्य कर रहे प्लेसमेंट कर्मचारियों को बहाल करती है।




