Chhattisgarh Urban Body Election 2024 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार विभिन्न विभागों के कामों की समीक्षा कर रहे हैं। समीक्षा के बाद इन कामों को और गति मिलेगी। आज मुख्यमंत्री निवास में समीक्षा बैठक है, इसमें नवा रायपुर में बन रहे विधानसभा भवन और अधिकारियों के आवास पर समीक्षा की जाएगी। यह बात उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
आगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनांदगांव में आभार प्रदर्शन के सवाल पर श्री साव ने कहा कि, हर राजनीतिक दल की अपनी कार्यशैली होती है, लेकिन राजनांदगांव की जनता ने भूपेश बघेल को नकार दिया है, बुरी तरह से पराजित कर दिया है। अब आभार प्रदर्शन से कुछ नहीं होने वाला है।
Read Also : ‘संवर_रहा_छत्तीसगढ़’ देशभर में कर रहा ट्रेंड, साय सरकार सुशासन के छह माह हुए पूरे
नगरीय निकाय के परिसीमन पर श्री साव ने बताया कि, प्रशासन इसकी तैयारी में जुटी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। श्री साव ने कहा कि, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है, आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा पूरी मेहनत से लड़ेगी, और जीत दर्ज करेगी।
Read Also : 22 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र
बलौदाबाजार की घटना पर कांग्रेस द्वारा बनाए गए समिति पर उपमुख्यमंत्री बोले कि, कांग्रेस पार्टी स्वतंत्र है, लेकिन इस घटना में कांग्रेस की भूमिका पर्दे के पीछे रही है।




