Khabarwaad National Desk: राजधानी में बदमाश बेखौफ हो गए हैं. राजधानी के पास अलीपुर में बदमाशों ने बिना पुलिस के डर के दो लोगों पर गोली चला दी. इस हादसे से आस-पास में अफरा-तफरी मच गई. लोग सकते में थे. जानकारी के मुताबिक हमलावर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे. फिर उन्होंने आव देखा ना ताव और ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया.
Read also: बड़ा हादसा: एम्बुलेंस में लगी आग, ऊंची-ऊंची लपटें देख मची भगदड़
जानकारी के मुताबिक नरेंद्र नाम के शख्स की मौत की बात सामने आई है. नरेंद्र पेशे से एक टेंपो चालक है. नरेंद्र के अलावा इस हादसे में उसका एक साथी पांव में गोली लगने से घायल हो गया है. कहा जा रहा है की हमलावर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे. घटना के बाद अलीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है.
हमलावरों ने लगाया था हेलमेट
बताया जा रहा है कि दोनों ने हेलमेट लगाया हुआ था. 25 साल के मृतक नरेंद्र को 7 से 8 गोली लगी हैं. वहीं, उनके दूसरे साथी 23 साल के तरुण को पैर में 3 गोली लगी हैं. ये घटना दोपहर करीब 2 बजे मिनी स्टेडियम, नेहरू एन्क्लेव, दयाल मार्केट, अलीपुर के पास फायरिंग हुई थी. इन दोनों के अलावा वहां एक तीसरा शख्स भी था जो मौके से भाग निकला. मृतक नरेंद्र अलीपुर का ही रहने वाला है.




