KHABARWAAD RAIPUR. छत्तीसगढ़ की राजधानी में देर एक युवक की हत्या हो गई है। यह हत्या रायपुर के औद्योगिक इलाके में हुई है। मृतक मध्य प्रदेश के शहडोल जिला का रहने वाला है।
मिली जानकारी के अनुसार; मृतक 35 वर्षीय मुन्ना लाल सिंह है। उसकी हत्या उसके दोस्त शहडोल निवासी नंदू यादव ने सिर पर पत्थर पटक कर दी है। बताया गया है कि मृतक मुन्ना और आरोपी नंदू दोनों दोस्त थे और साथ में ही किसी फैक्टरी में काम करते थे।
जानकारी है कि मृतक मुन्ना और आरोपी नंदू कल रात बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर नंदू ने आवेश में आकर मुन्ना के सर पर पत्थर पटक दिया। घटना कल रात 11: 30 बजे की बताई जा रही है।
धरसीवां पुलिस ने बताया कि हत्या की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया। वहीं हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी नंदू की तलाश की गई, जिसे दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़े :




