Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई

    July 27, 2026

    गरियाबंद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले- धार्मिक विभूतियों को राजनीति में नहीं आना चाहिए

    July 27, 2026

    रायपुर में होटल-लॉज संचालकों को पुलिस की चेतावनी, बिना आईडी कमरा देने पर होगी कार्रवाई

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई
    • गरियाबंद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले- धार्मिक विभूतियों को राजनीति में नहीं आना चाहिए
    • रायपुर में होटल-लॉज संचालकों को पुलिस की चेतावनी, बिना आईडी कमरा देने पर होगी कार्रवाई
    • KTUJM में आत्म-नियंत्रण और मेडिटेशन पर कार्यशाला, सकारात्मक सोच का दिया संदेश
    • 2 छात्रों की मलेरिया से मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट
    • अगले 3 घंटे रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
    • खेल अधोसंरचना और प्रशिक्षण को मिलेगी रफ्तार, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
    • जेलों में बन रहे बैरक, बाउंड्रीवॉल और वॉच टॉवर की प्रगति पर PWD सचिव ने ली बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, July 27
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » शादी से पहले ही होनेवाले पति की प्रेमी संग मिलकर हत्या  

    शादी से पहले ही होनेवाले पति की प्रेमी संग मिलकर हत्या  

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 2, 2025 trending No Comments3 Mins Read

    छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने होनेवाले पति की हत्या कर उसके शरीर को जमींदोज कर दिया. जब लापता युवक दो दिनों तक घर नहीं पहुंचा और उसकी कोई खोज खबर नहीं मिली तो परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को की. तब जाकर युवक का शव पुलिस और परिजनों के हाथ आया.

    सीतापुर जिले के जजगा निवासी 25 वर्षीय अमृत लकड़ा की शादी ग्राम घोघरा निवासी 20 वर्षीय पुष्पा केरकेट्टा से तय हुई थी. पुष्पा के घर अमृत 7 मई को बारात लेकर आने वाला था. लेकिन पुष्पा ने अपने प्रेमी बबलू के साथ मिलकर अमृत की हत्या कर दी.

    कैसे की हत्या?

    26 अप्रैल को बबलू किसी शादी में शामिल होने के लिए पुष्पा के गांव के नजदीक आया हुआ था. इस दौरान पुष्पा ने अमृत को कॉल कर बहलाया और मिलने के लिए बुलाया. होनेवाली पत्नी के बुलावे पर अमृत बताए हुए स्थान पर पहुंच गया, जहां बबलू पहले से ही कुल्हाड़ी लेकर तैयार था. अमृत के वहां पहुंचते ही बबलू ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया. उसके सिने और सिर पर कुल्हाड़ी से वार किए. जब अमृत अधमरा हुआ तो दोनों ने उसके दम घुटते तक गले को दबाये रखा. इसके बाद दोनों ने मिलकर उसे गड्ढा खोदकर दफना दिया.

    कैसे हुआ हत्या का खुलासा?

    जब जमींदोज अमृत दो दिनों तक घर नहीं पहुंचा और किसी के संपर्क में नहीं आया तो परिजनों ने पुलिस को अमृत के गुम होने की शिकायत की. पुलिस ने अमृत के करीबियों और जानने वालों से पूछताछ की. फिर भी कुछ पता नहीं चला. बाद में जब अमृत का लास्ट मोबाइल लोकेशन घोघरा का मिला तो इस हत्या की गुत्थी परत दर परत खुलते चली गई.

    पुष्पा और बबलू थे आत्महत्या की तैयारी में…

    पुलिस की जांच जब घोघरा गांव पहुंची तो बबलू और पुष्पा दोनों डर गए. दोनों ने आत्महत्या करने की प्लानिंग की और आत्महत्या कर पाते इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लेने के बाद दोनों ही किसी भी जानकारी होने से इनकार कर रहे थे. लेकिन जब पुलिस ने सख्ती बरती तो उन्होंने अपनी जुबान खोल दी और अपना जुर्म कबूल कर लिया.

    जमींदोज अमृत को पुलिस ने खोद कर निकाला

    पुष्पा और बबलू के निशानदेही पर अमृत के शव को बाहर निकाला गया है. शव का पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा, जिसके बाद परिजनों के हाथों शव का अंतिम संस्कार हो पाएगा.

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अगले 3 घंटे रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

    स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशभर में हल्ला बोल, मीटर रीडरों ने CSEB मुख्यालय का किया घेराव

    शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.