Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    May 25, 2026

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    May 25, 2026

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता
    • मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश
    • CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  
    • मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी
    • कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम
    • दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान
    • कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत
    • धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, May 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मशरूम फायदेमंद, लेकिन जहरीले मशरूम को खाने से बचें- डॉ. त्रिपाठी

    मशरूम फायदेमंद, लेकिन जहरीले मशरूम को खाने से बचें- डॉ. त्रिपाठी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 14, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Mushrooms are beneficial

    Mushrooms are beneficial: कबीरधाम जिले में मशरूम की मांग तेज है। एक हजार रूपए किलों तक लोग इसे खरीद रहे है। बारिश के शुरू होते ही जिले में स्थानीय मशरूम की भरमार हो जाती है।बरसात शुरू होने के साथ ग्रामीण सहित वनांचल क्षेत्रों से जहरीले मशरूम खाकर बीमार पड़ रहे है। ऐसे में जहरीले मशरूम की पहचान के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। प्राकृतिक मशरूम को ग्रामीण समेत शहरी क्षेत्र के लोग बड़े चाव से खाते है, लेकिन ग्रामीण अंचलों में स्थानीय मशरूम की सही जानकारी नही होने के कारण कई बार लोग जहरीले मशरूम का सेवन कर लेते है।

    Read Also-  पुटु खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार, उल्टी-दस्त की शिकायत पर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    Mushrooms are beneficial: कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. बी. पी. त्रिपाठी ने बताया कि प्राकृतिक रूप से उगे सभी स्थानीय मशरूम खाने योग्य नही होते है, इसकी पहचान जरूरी है। मशरूम की प्रजाति, बनावट, आकार, रंग, गंध स्थान व मौसम के आधार पर पहचान की जा सकती है। मशरूम एक प्रकार का कवक होता है। बरसात के मौसम में प्राकृतिक रूप से उगने वाले मशरूम दोनो ही अपने स्वाद, पौष्टिक व औषधीय गुणों के कारण प्रसिद्ध है। यही कारण इसकी मांग अधिक है। मशरूम प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है। इसमें 20-35 प्रतिशत प्रोटीन की मात्रा विद्यमान रहती है। इसमें विटामीन सी, विटामीन डी, पोटेशियम, फास्फोरस, सोडियम तथा सूक्ष्म मात्रा में लोहा भी पाया जाता है। जो मानसिक तनाव से ग्रसित मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें वसा, स्टार्च, कोलेस्ट्राल की मात्रा कम होती है। डॉ. बी.पी. त्रिपाठी ने बताया कि प्राकृतिक मशरूम एक निश्चित मौसम में ही मिलता है। जहरीले मशरूम में एक घातक एमाटॉक्सिन होता है, जिस कारण पेट में दर्द, उल्टी, दस्त, सिर दर्द, चक्कर आना व छोटी से लेकर गंभीर बीमारी हो सकती हैं।

    Read Also-  बीएसएनल को रिवाइव करने की तैयारी में सरकार, एमटीएनएल को लेकर बड़ी खबर

    मशरूम जहरीला या नही ऐसे जान सकते है
    डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि प्राकृतिक रूप से उगने वाले स्थानीय मशरूम खुखडी, पिहरी, पुटु जिनके रंग लाल, नीला, पीला, हरा,चितकबरा, बैगनी व नारंगी हो उसे खाने में प्रयोग न करे। इसके सेवन से बचने का प्रयास करें।  मशरूम में यदि छतरी के पास या तने में रिंग्स दिखार्द दे तो उसे न खाए, यह जहरीला हो सकता है। कई स्थानीय जंगली मशरूम से चिपचिपा पदार्थ या दूध निकलता है वो भी जहरीली हो सकता है, इसे खाने से बचें, यह सेहत खराब कर सकता है। यदि मशरूम को लंबाई में काटा जाए और कटा हुआ हिस्सा नीला हो जाए तो समझिए मशरूम जहरीला है, इसे न खाएं। खेत व जंगलों में निकलने वाले मशरूम की छतरी यदि चपटी हो तो उसे न खाएं। दलदल या गोबर में उगे खुखड़ी, मशरूम भी जहरीला हो सकता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg crime news cg hindi news cg news cg news in hindi cg today news chhattisgarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.