Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » हजारों जवाबों से मेरी खामोशी अच्छी…दिलजीत दोसांझ ने मनमोहन सिंह के नाम किया कॉन्सर्ट, बोले- उन्हें बार बार नमन

    हजारों जवाबों से मेरी खामोशी अच्छी…दिलजीत दोसांझ ने मनमोहन सिंह के नाम किया कॉन्सर्ट, बोले- उन्हें बार बार नमन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 30, 2024Updated:December 30, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Diljit Dosanjh gave tribute Manmohan Singh
    Diljit Dosanjh gave tribute Manmohan Singh

    Diljit Dosanjh gave tribute Manmohan Singh: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 26 दिसंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। हर किसी ने उन्हें याद किया, श्रद्धांजलि दी। तमाम बड़े सितारों ने उनकी याद में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वो लंबे समय से दिल-लुमिनाटी के नाम से टूर कर रहे हैं। शो के बीच उन्होंने मनमोहन सिंह को याद किया।

    Read Also-   पूर्व PM मनमोहन सिंह की मौत पर शोक में डूबा पाकिस्तान का ये गांव, जानें क्या था रिश्ता

    दिलजीत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो स्टेज पर नजर आ रहे हैं। वो कहते हैं, “आज का हमारा कॉन्सर्ट है हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के नाम… बहुत सादी जिंदगी जी कर गए हैं मनमोहन सिंह जी… अगर मैं उनकी लाइफ की जर्नी की तरफ देखूं तो उन्होंने इतनी सादा जीवन जिया है कि अगर किसी ने उन्हें बुरा भी बोला तो भी उन्होंने उल्टा जवाब नहीं दिया। हालांकि पॉलिटिक्स के करियर में सबसे मुश्किल काम है, इस चीज से बचना”

    दिलजीत दोसांझ ने क्या कहा?
    Diljit Dosanjh gave tribute Manmohan Singh:  दिलजीत ने आगे कहा, “आपने कभी लोकसभा का सेशन देखा है। हमारे पॉलिटिशियन ऐसे झगड़ते हैं जैसे नर्सरी क्लास के बच्चे। मतलब वो (बच्चे) भी नहीं झगड़ते हैं, जैसे ये लोग झगड़ते हैं। खैर में उसमें नहीं घुसना चाहता, लेकिन ये बात तो सिर्फ डॉ. मनमोहन सिंह जी के हिस्से आई है कि उन्होंने कभी किसी को पलटकर जवाब दिया नहीं। ये हमें उनकी जिंदगी से सीखना चाहिए।”

    Read Also-  ‘दोस्त, मार्गदर्शक और दार्शनिक’, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को सोनिया गांधी ने कुछ ऐसे किया याद

    उन्होंने आगे कहा, “वो अक्सर एक शेर बोला करते थे, ‘हजारों जवाबों से मेरी खामोशी अच्छी, न जाने कितने सवालों की आबरू रखी है।’ ये बात मुझे लगता है आज के नौजवानों को सीखनी चाहिए, मुझे भी सीखनी चाहिए ये बात कि हमें कोई कितना भी बुरा बोले, कितना भी हमें भटकाने की कोशिश करे, आपका लक्ष्य क्लियर होना चाहिए, आप फोकस होने चाहिए अपने काम को लेकर। क्योंकि जो आपको बुरा बोल रहा है वो भी भगवान का रूप है, सिर्फ आपका टेस्ट हो रहा है कि आप उसपर किस तरह रिएक्ट करते हैं।”

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

    पूरी जिंदगी देश की सेवा में लगा दिया- दिलजीत
    Diljit Dosanjh gave tribute Manmohan Singh:  दिलजीत ने ये भी कहा, “एक और बड़ी बात जो मनमोहन सिंह जी के हिस्से आई है कि वो पहले ऐसे सिख थे, जिनके भारतीय करेंसी पर सिग्नेचर भी थे। जिस पैसों के पीछे पूरी दुनिया भाग रही है, उस पर उनके साइन थे, ये बहुत बड़ी बात है। ये आसान बात नहीं है इस मुकाम तक पहुंच जाना। आज हमारा सिर झुकता है एक ऐसे इंसान के लिए, जिन्होंने पूरा जीवन देशभक्ति और देश की सेवा में लगा दिया। मेरा बार-बार नमन है डॉ। मनमोहन सिंह जी को। आज का ये कॉन्सर्ट उनके नाम।”

    दिलजीत का ये कॉन्सर्ट कहां का है, इसको लेकर उन्होंने तो कुछ जानकारी नहीं दी, लेकिन उनके कैप्शन से लग रहा है कि ये गुवाहाटी का वीडियो है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आज का कॉन्सर्ट मनमोहन सिंह के नाम।” उन्होंने ये वीडियो 29 दिसंबर को शेयर किया। वहीं 29 दिसंबर को उन्होंने गुवाहाटी में कॉन्सर्ट किया। इससे लग रहा है कि ये वीडियो गुवाहाटी का ही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    diljit dosanjh diljit dosanjh gave tribute manmohan singh dr manmohan singh manmohan singh manmohan singh death manmohan singh news manmohan singh passes away
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.