Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए नाम तय

    दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए नाम तय

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 14, 2024 ब्रेकिंग न्यूज No Comments2 Mins Read

    KHABARWAAD NATIONAL DESK. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में चुनाव आयोग में खाली आयुक्तों के दो पदों के लिए आज यहां प्रधानमंत्री निवास में एक महत्वपूर्ण बैठक में दो नामों पर सहमति कायम हो गयी है और जल्द ही उनकी नियुक्ति के औपचारिक आदेश जारी हो जाने की संभावना है।
    प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री अमित शाह एवं लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी इस बैठक में उपस्थित थे।
    बैठक के बाद चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में जानकारी दी कि समिति में सरकार के पास बहुमत है और पंजाब से सुखबीर सिंह संधू और केरल से ज्ञानेश कुमार गुप्ता को चुनाव आयुक्त के रूप में चुना गया है। इनके नियुक्ति के आदेश शीघ्र ही जारी किये जाने की संभावना है।

    चौधरी ने बातचीत में चुनाव आयुक्तों की चयन प्रक्रिया पर सवाल भी खड़े किये। कांग्रेस नेता ने कहा, “उनके (सरकार के) पास (चुनाव आयुक्त की नियुक्ति करने वाली समिति में) बहुमत है। इससे पहले, उन्होंने मुझे 212 नाम दिए थे। लेकिन नियुक्ति से 10 मिनट पहले उन्होंने मुझे फिर से सिर्फ छह नाम दिए। मुझे पता है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश वहां (समिति में ) नहीं हैं, सरकार ने ऐसा कानून बनाया है कि मुख्य न्यायाधीश हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं और केंद्र सरकार एक अनुकूल नाम चुन सकती है।”

    चौधरी ने कहा, “मैं यह नहीं कह रहा हूं कि यह मनमाना है लेकिन जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है उसमें कुछ खामियां हैं।”
    उल्लेखनीय है कि चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे के बाद आयोग में केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ही रह गये थे। बाकी दोनो आयुक्तों के पद खाली होने और लोकसभा चुनाव आसन्न होने के कारण दोनों पदों पर शीघ्रातिशीघ्र नियुक्ति करना आवश्यक हो गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    arun goel election commissioner chief election commissioner chief election commissioner of india election commission election commission news election commission of india election commission of india upsc election commissioner election commissioner arun goel has resigned election commissioner arun goel resigns election commissioner of india election commissioner of india arun goel lok sabha election supreme court on election commission
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    Big Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.