बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है। एक बार फिर जवानों ने बड़ी साजिश को नाकाम किया है।
निस्तारी भूमि कैसे बदल गई निजी भूमि में, होगी जांच, कृषि विभाग के 4 अफसरों को नोटिस, दो दिन में देंगे रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ 199 बटालियन की टीम पीड़िया-मुतवेंडी मार्ग पर डिमाइनिंग ड्यूटी के लिए निकली थी। इसी दौरान कैंप पीडिया से करीब 800 मीटर की दूरी पर जवानों को एक संदिग्ध वस्तु दिखी। जब CRPF की बम डिस्पोजल (बीडी) टीम ने जांच की, तो वहां 3 किलोग्राम का प्रेशर IED बरामद हुआ, जिसे माओवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए प्लांट किया था।
नौकरी पाने का सुनहरा मौका, प्लेसमेंट कैंप में 128 पदों पर भर्ती, योग्यता के आधार पर युवा कर सकतें है आवेदन
जवानों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस पूरी कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुरक्षाबल बम को निष्क्रिय करते नजर आ रहे हैं।




