रायगढ़। रायगढ़ जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे खोल सकता है। 20 मार्च 2025 को आयोजित होने वाले प्लेसमेंट कैम्प में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा 128 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। यह कैम्प युवाओं को अपनी योग्यताओं के आधार पर विभिन्न प्रकार के पदों पर आवेदन करने का अवसर देगा।
खून से लाल हुई सड़क: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, सड़क कर रही थी पार, नशे में था बाइक सवार
जिन कंपनियों के पद उपलब्ध हैं, उनमें अदानी पावर लिमिटेड, मां मंगला इस्पात प्रा.लि., गोयल मोटोकॉर्प प्रा.लि, वेक्टर फायनेंस प्रा.लि., और टैंगो सिक्युरिटी सर्विसेस प्रा.लि. शामिल हैं। इन पदों में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित नौकरी के अवसर हैं, जैसे कि अप्रेन्टिसशिप, मैकेनिकल, वेल्डिंग, इलेक्ट्रिशियन, एचआर, फाइनेंस, सेल्स, और सुरक्षा सेवाएं शामिल है।
छात्र के मौत का मामला, लापरवाह अधीक्षक संस्पेंड, समय पर उचित इलाज न देने का आरोप
इच्छुक आवेदकों को इस कैम्प में भाग लेने के लिए अपने सभी मूल प्रमाण पत्र और रिज्यूम के साथ उपस्थित होना होगा। यह कैम्प बेरोजगारों के लिए रोजगार प्राप्ति का एक अच्छा मौका है।




