Dantewada encounter update: दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान 25 लाख रुपये के ईनामिया माओवादी सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। साथ ही, वहां से INSAS राइफल, 303 राइफल, 12 बोर राइफल और अन्य विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई है।
Read Also- दुकानदार ने की ग्राहक की हत्या: सब्जी के मोल-भाव को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार
Dantewada encounter update: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया, “नक्सलवाद पर करारा प्रहार जारी है। सुरक्षा बलों की बहादुरी और दृढ़ता का परिणाम है कि दंतेवाड़ा में अब तक 100 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद के खात्मे का संकल्प मजबूत हो रहा है, और सुरक्षा बल लगातार सफलता की ओर बढ़ रहे हैं।
Read Also- रायपुर-विशाखापट्टनम की हवाई यात्रा 31 मार्च से होगी शुरू… किराया भी बजट के भीतर
Dantewada encounter update: पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर DRG और बस्तर फाइटर की टीम ने अभियान शुरू किया। मुठभेड़ के दौरान सुबह 8 बजे से दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी रही। सुरक्षा बलों ने घटना के बाद तलाशी अभियान जारी रखा, जिसमें एक माओवादी की पहचान सुधीर के रूप में हुई है, जबकि अन्य दो नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप ने कहा कि सर्चिंग जारी है और विस्तृत जानकारी सर्च ऑपरेशन के पूरा होने के बाद दी जाएगी।
Read Also- IPL 2025 GT vs PBKS: गुजरात ने जहां जीता खिताब, वहीं आज पंजाब से भिड़ंत, बटलर-मैक्सवेल पर होंगी निगाहें…
पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों की कोशिशों का उद्देश्य स्थानीय लोगों की सुरक्षा और विकास है। उन्होंने कहा कि पिछले 83 दिनों में 100 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं, जो सुरक्षा बलों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।




