कांकेर। जिले के पखांजूर क्षेत्र में सक्रिय चार माओवादियों ने सरेंडर किया है। नक्सलियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।
आत्मसमर्पित चारों नक्सलियों पर लगभग 28 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उत्तर बस्तर के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। मृतक की पहचान उत्तर बस्तर डिवीजन की मिलिट्री कंपनी नंबर पांच के सदस्य जतिन मांडवी के रूप में हुई है।
इस नक्सली पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक एसएलआर राइफल भी बरामद की है, जो माओवादी संगठन के साथ उसके संबंधों की पुष्टि करती है।




