Naxalites Surrender News: छत्तीसगढ़ के सुकमा पुलिस और CRPF के सामने हिड़मा की बटालियन नंबर एक के 2 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। दोनों नक्सलियों पर 8-8 लाख का इनाम घोषित था। सुकमा जिले में हुई अलग-अलग नक्सल वारदात में शामिल रहे हैं। पुलिस पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।
Naxalites Surrender News: बताया जा रहा है कि नक्सली मड़कम मुया (22) और मड़कम सन्ना (35) ने हथियार डाल दिए हैं। मड़कम मुया नक्सलियों की PLGA बटालियन 1 में कंपनी नंबर 2 का प्लाटून नंबर 2 सेक्शन ‘बी’ का पार्टी सदस्य था। वहीं मड़कम सन्ना इसी बटालियन में प्लाटून नंबर 3 में सेक्शन ‘बी’ का पार्टी सदस्य था।
Read Also- राजिम पुन्नी मेला का बदला जायेगा नाम, राज्यपाल ने संशोधन विधेयक को दी मंजूरी
कई जवानों की शहादत में शामिल थे
Naxalites Surrender News: ये दोनों नक्सली पिछले कई साल से नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा, देवा बारसे समेत अन्य बड़े कैडर्स के साथ मिलकर काम कर रहे थे। ये दोनों नक्सली बुर्कापाल, मिनपा, टेकलगुडम जैसे घटनाओं में शामिल रहे हैं। इन घटनाओं में कई जवानों की शहादत हुई है।
Read Also- 26 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित, स्कूल, दफ्तर और बैंक सभी रहेंगे बंद…
इन घटनाओं में शामिल था मड़कम मुया
- साल 2020 में अक्टूबर में ग्राम तुमीरपाड़ के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना में शामिल था।
- साल 2021 में ग्राम टेकलगुडेम से 500 मीटर की दूरी पर जंगल-पहाड़ी के किनारे पुलिस-नक्सली मुठभेड की घटना में शामिल था।
- साल 2022 में एलमागुंडा कैंप स्थापित करने के दौरान पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल था।
- साल 2023 में जगरगुंडा से कुंदेड़ जाने वाली मुख्यमार्ग पर ग्राम कुंदेड़ के पास एंबुश लगाकर पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल था।
- साल 2024 में धरमावरम में सुरक्षाबलों पर हमला करने की घटना में शामिल था।
Read Also- अपनी ही बुजुर्ग मां पर बिगड़ी कलयुगी बेटे की नीयत, रक्षाबंधन के दिन बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज
इन घटनाओं में शामिल था मड़कम सन्ना
- साल 2010 में ग्राम ताड़मेटला के पास जंगल-पहाड़ी के किनारे पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना में शामिल था।
- साल 2014 में ग्राम कसालपाड़ से लगभग 500 मीटर की दूरी पर जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना में शामिल था।
- साल 2017 में बुर्कापाल मेन रोड निर्माण कार्य में लगे सुरक्षाबलों पर हमला करने की घटना में शामिल था।
- साल 2020 में ग्राम मिनपा से लगभग 1 किमी दूर जंगल-पहाड़ी में मुठभेड़ की घटना में शामिल था।
- साल 2021 में टेकलगुडम मुठभेड़ में शामिल था।




