रायपुर। नवरात्र के अवसर पर रायपुर से जयपुर की उड़ान शुरु होने वाली है। 6 महीने पहले से हवाई यात्री इसकी प्रतीक्षा कर रहे थे। 26 मार्च से इंडिगो एयरलाइंस इंदौर से 5 नई उड़ाने शुरू होने वाली है। उसी दौरान रायपुर से भी नई उड़ान शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
रायपुर से जयपुर उड़ान शुरू करने के लिए काफी समय से मांग की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर ट्रैवल्स संचालकों ने रायपुर से राजकोट के लिए भी उड़ान शुरू करने की मांग की है। ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि इन शहरों के लिए हवाई सेवा की काफी मांग है और फ्लाइट शुरू होने से काफी ट्रैफिक मिलेगा। अब रायपुर विमानतल से हवाई यात्रियों की आवाजाही में भी बढ़ोतरी हो गई है।




